Saturday , November 7 2026
Breaking News

Drone: जम्मू पुलिस ने गिराया पाकिस्तान का ड्रोन, बंधा था 5 किलो IED, जानिए क्या थी पूरी साजिश

Suicide Drone: digi desk/BHN/ जम्मू पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पर पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन को गिराने में कामयाबी हासिल की है। जम्मू पुलिस ने दावा किया है कि उसने जम्मू से सटी पाकिस्तान की कानाचक सेक्टर में एक ड्रोन को गिराया है। यह पाकिस्तान सीमा से आया ड्रोन था जिसमें 5 किलो आईईडी भी बंधा था। जम्मू रेंज के आईजी मुकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, यह पे लोड ड्रोन था यानी इस ड्रोन की जिम्मेदारी यह थी कि बताए गए स्थान पर यह विस्फोटक गिरा दे, जिसे वहां मौजूद आतंकी उठा ले और फिर किसी भीड़ भरे इलाके में धमाके को अंदाम दे। पांच किलो विस्फोटक भारी तबाही मचाने के लिए काफी है। बता दें, बीते दिनों से पाकिस्तान ने ड्रोन वाली साजिश रचना शुरू किया था। सबसे पहले जम्मू के टेक्निकर एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक हुआ था। इसके बाद से पुलिस और सेना की नजर पाकिस्तान सीमा पर थी। कई बार ड्रोन देखे गए, लेकिन यह पहला मौका है जब पुलिस ने ड्रोन को गिराने का दावा किया है।

आईजी मुकेश सिंह के मुताबिक, यह ड्रोन उसी सीरियल नंबर का है जो पिछले साल मिला था। यानी पाकिस्तान ने एक ही सीरियल नंबर के कई ड्रोन खरीदे हैं। ये ड्रोन चीन, ताईवान और हांगकांग के पार्ट्स को मिलाकर असेंबल किया गया है। पुलिस ने ड्रोन का गिराने के बाद उस शख्स का इंतजार भी किया जो यह विस्फोटक लेने आने वाला था, लेकिन कोई नहीं आया।

15 अगस्त से पहले अलर्ट: पुलिस अधिकारी इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दे सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 15 अगस्त से पहले आतंकी साजिश रच सकते हैं। यही कारण है कि जम्मू से लेकर दिल्ली तक अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और लगातार इनपुट शेयर किए जा रहे हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *