Saturday , November 7 2026
Breaking News

Monsoon Session : संसद में भारी हंगामा, TMC सांसद शांतनु सेन मानसून सत्र के लिए निलंबित

Monsoon Session :digi desk/BHN/ नई दिल्‍ली/  संसद के मानसून संत्र में आज शुक्रवार को भी भारी हंगामा होने के आसार हैं। गुरुवार को राज्‍य सभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के हाथों से कागज छीनकर फाड़ने जैसे अमर्यादित व्यवहार के कारण TMC सांसद शांतनु सेन पर कार्रवाई की गई है। राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को अशोभनीय कृत्‍य के लिए सदन से पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने TMC सांसद के व्यवहार को अमर्यादित बताया था और कहा कि उनकी पार्टी की ये पुरानी परंपरा है। वहीं भारी हंगामे के कारण लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

तीन सांसदों ने दिया है नोटिस

वहीं संसद में दूसरी ओर कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने पेगासस जासूसी मामले में लोकसभा में स्‍थगन प्रस्‍ताव के लिए नोटिस दिया है। साथ ही राज्‍य सभा में कांग्रेस सांसद दिपेंदर सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर बिजनेस संस्‍पेंशन का नोटिस दिया है। CPIM सांसद इलामरम करीब ने नियम-267 के तहत राज्‍यसभा में नोटिस जासूसी केस में बहस करने के लिए बिजनेस सस्‍पेंशन का नोटिस दिया है।

पेगासस जासूसी मामले में नहीं थम रहा विवाद

संसद के मानससूनसत्र की शुरुआत के साथ ही पहले ही दिन से पेगासस फोन जासूसी विवाद पर जमकर हंगामा हो रहा है। दूसरी ओर कृषि सुधार कानून पर भी संसद में केंद्र और विपक्ष के बीच तनातनी चल रही है। गुरुवार को राज्‍यसभा की कार्यवाही के दौरान जहां कांग्रेस ने कृषि कानूनों को निरस्‍त करने की मांग की। इस दौरान वो वेल में आकर हंगामा करने लगे थे। तभी टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने केंद्रीय मंत्री के हाथों से पेपर छीन लिए और उन्‍हें हवा में उछाल दिया। इसके बाद भाजपा और TMC सांसदों के बीच टकराव देखने को मिला था। विपक्षी सांसदों की पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी झड़प हुई। केंद्र ने TMC सांसद के व्‍यवहार को संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया है।

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *