सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ एम वी फाउंडेशन दिल्ली द्वारा डॉक्टर दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर से सभी प्रमुख शहरों से समाजसेवियों,बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, रचनाकारों ने शामिल होकर अपने अपने अंदाज में रचनाएं प्रस्तुत कर एक नए आयाम को अर्जित किया। उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर काव्य पाठ करने के लिए धवारी निवासी राजेश त्रिपाठी नीलू भाजपा पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी को फाउंडेशन की ओर से उत्कृष्ट रचना के लिए सेवा समर्पण सम्मान प्रदान किया गया है।
एमवी फाउंडेशन की निदेशक आरती तिवारी सनत एवं राष्ट्रीय फाउंडेशन की अध्यक्षा सुश्री प्रीति हर्ष ने ऑनलाइन काव्य पाठ में सम्मिलित हुए समस्त काव्य मनीषियों को सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। नीलू ने एमवी फाउंडेशन दिल्ली परिवार के समस्त पदाधिकारियों साहित्यकारों रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
