satna:अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब सतना हेल्पिंग हैंड द्वारा आज प्रातः 11:30 बजे शासकीय विद्यालय धवारी में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ जल हेतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र शुक्ला को आर.ओ. प्रदान किया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ जितेंद्र साबनानी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पवन मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मक़सूद अहमद, संरक्षक विजय सिंह, जोन चेयरपर्सन जय कुमार जैन, सचिव धर्मेंद्र सेन, पीआरओ जितेंद्र साबनानी, कृष्णकान्ता सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजेंद्र श्रीवास्तव, के के द्विवेदी, विजय वाधवानी, जितेंद्र गर्ग, कैलाश कुमार, सौरभ सिंह, राजेन्द्र, सुरेश कुशवाहा, प्रभात गौतम, संजय मिश्रा, संगीता खरे, वीणा मिश्रा, प्रतिमा पांडे, अरुणा सिंह, सत्यभामा पटेल, भावना गर्ग, रंजना मिश्रा, प्रिया पांडे, अखिलेंद्र मिश्रा, स्मृति निगम, माया मिश्रा, आदि लायन सदस्य व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।