Friday , October 30 2026
Breaking News

CBSE Result: मार्कशीट फाॅर्मूले के आधार पर जुलाई में हो सकती है रिजल्ट की घोषणा

CBSE board 12th result 2021: digi desk/BHN/ कोरोना काल में जहां आम जनता प्रभातिव हुई है वहीं बच्चों की शिक्षा पर भी गहरा असर पड़ा है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बोर्ड परीक्षा को न करवाने का फैसला लिया था। लेकिन परीक्षा के बिना रिजेल्ट घोषित करना एक बड़ी समस्या बन गई थी। जिसका समाधान निकालते हुए सरकार ने CBSE के द्वारा एक कमेटी का गठन किया था जो अब बहुत ही जल्दी रिजेल्ट के सिलसिले में अपनी घोषणा करने वाली है।

आपको बता दें कि देश के बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने 1 जून को देश में सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया था। जब से ही छात्रों में अपने रिजल्ट की डेट और मार्कशीट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। ऐसी स्थिति बनना भी जरूरी थी क्योंकि इंटरमीडिएट के छात्रों को अब बगैर एग्जाम के प्रमोट किया जाना है और हायर एजुकेशन में एडमिशन के लिए समय पर मार्कशीट भी होना जरूरी है। इस स्थिति को देखते हुए पिछले सप्ताह ही सीबीएसई ने केन्द्र के कहने पर बिना परीक्षा दिए मार्कशीट का फाॅर्मूला तैयार करने के लिए एक 12 सदस्य की कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है वहीं कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इसका अंतिम फैसला लिया जाएगा।

कमेटी द्वारा जैसी ही रिपोर्ट तैयार होती है तो इससे रिजल्ट की डेट भी डिक्लेयर कर दी जाएगी। मार्कशीट को लेकर यह भी माना जा रहा है कि इसे तैयार होने में कम से कम 1 माह का समय तो लग ही जाएगा। जिसके बाद जुलाई के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। बतादें कि इंटरमीडिएट के छात्रों को हायर एजुकेशन में एडमिशन पाने के लिए अपनी मार्कशीट की आवश्यकता होगी इस वजह से बोर्ड रिजल्ट जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगा।

राज्य स्टेट बोर्ड की अगर बात करें तो यह भी सीबीएसई द्वारा गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट का ही इंतजार कर रहे हैं। राज्य बोर्ड भी कमेटी भी इसी फाॅर्मूले के आधार पर राज्य के 12वीं के छात्रों को प्रमोट कर सकते हैं। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जिन्होनें परीक्षा को रद्द न करके परीक्षा की तारीख स्थगित कर दी है इन राज्यों में छत्तिसगढ़ और असम राज्य शामिल हैं।

About rishi pandit

Check Also

गरीब रथ और जन शताब्दी समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का दर्जा बदला, अब सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी

नई दिल्ली  एक जमाना था जबकि रेल मंत्रालय सामान्य मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों की स्पीड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *