Monday , July 14 2025
Breaking News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/राज्य शासन ने अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान के क्रियान्वयन के लिए पर्यावरण विभाग को नोडल विभाग और पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल को नोडल एजेंसी बनाया है।

अंकुर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियम एवं निर्देश निर्माण, विशेषज्ञ परामर्श और मार्गदर्शन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित की गयी है। कार्यपालन संचालक, एप्को समिति के सदस्य सचिव एवं संयोजक होंगे।

समिति में पर्यावरण, किसान कल्याण एवं कृषि, वन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, के अपर मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव सदस्य होंगे। सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य संरक्षक पी.सी. दुबे, सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य सरंक्षक व सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड श्रीनिवास मूर्ति समिति के सदस्य होंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *