उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ चालू लाइन में बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे एक विद्युत कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सुबह 10ः00 से 11ः00 के बीच घटी। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उमरिया जिले के इंदवार थानाअंतर्गत भरेवा में हुई है। विद्युत फीडर मे काम करते वक्त विद्युत कर्मचारी राम सरोवर यादव करंट के चपेट मे आ गया और उसकी घटना स्थल पर मौत गई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया बरही अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद बिजली कर्मचारी को बरही अस्पताल मे लाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने विद्युत कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया है। स्थानीय लोंगो ने बताया कि यह घटना सुबह 10 बजे की है पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। बताया गया है कि करंट लगने के बाद विद्युत कर्मचारी लगभग 20 फीट ऊपर खंभे से नीचे गिर गया था और काफी देर तक वही तड;पता रहा बाद में विद्युत विभाग के दूसरे कर्मचारियों ने उसे वहां से उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
नहीं दे रहे जानकारी, मामला दर्ज
इस मामले में जानकारी देने से विद्युत विभाग के अधिकारी फिलहाल बच रहे हैं। यह जानकारी भी सामने आई है कि मृतक विद्युत कर्मचारी विभाग का परमानेंट कर्मचारी नहीं था बल्कि वह संविदा पर काम कर रहा था। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है।