Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Pearl Puri Arrested: नागिन-3 के एक्टर पर्ल पुरी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Pearl Puri Arrested: digi desk/BHN/ मुंबई/ मुंबई पुलिस ने नागिन-3 के ख्यात अभिनेता और टीवी एक्टर पर्ल वी. पुरी के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए 4 जून शुक्रवार को गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के मामले में नाबालिग पीड़‍िता ने मुंबई पुलिस के सामने बयान दिया था, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

पीड़िता के साथ कार में किया दुष्कर्म

मुंबई पुलिस के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने बताया है कि पहले उसके साथ कार में दुष्कर्म किया गया और फिर उसके साथ इस अपराध को बार-बार दोहराया गया। पर्ल पुरी के खिलाफ नाबलिग युवती ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था, इसके बाद पर्ल पुरी को अरेस्ट किया गया है। फिलहाल इस मामले में पर्ल पुरी से पूछताछ चल रही है।

कर‍िश्मा के साथ था पर्ल का अफेयर

पर्ल अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पहले कर‍िश्मा तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में था। कुछ साल तक साथ में थे लेक‍िन फिर उनके बीच मनमुटाव हो गया और दोनों ने अपने रिलेशन को खत्म कर दिया, हालांकि वे दोनों अभी भी दोस्त होने का दावा करते हैं।

इन शो में काम कर चुके है पर्ल

पर्ल नागिन 3 के कारण ज्यादा पहचान बना पाएं हैं, लेकिन इसके अलावीा दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। पर्ल ने दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में काम किया है। वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। साथ ही किचन चैंप‍ियन-5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल ने काम किया था।

About rishi pandit

Check Also

एक्टर आमिर खान ने ‘द ग्रेट इंडिन कपिल शो’ में फिल्म ‘पीके’ के न्यूड सीन का किस्सा सुनाया है

मुंबई 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *