Saturday , June 29 2024
Breaking News

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अपने पहले ऑडिशन में फेल हो गई थी मुनमुन दत्ता, जानिए क्या हुआ था बबीता जी के साथ

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: digi desk/BHN/ तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत के सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में से एक है। लोगों का पसंदीदा शो होने के साथ-साथ यह शो भारत में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले धारावाहिकों में भी शामिल है। फैंस को इस तरीके की कॉमेडी पसंद है। इसी वजह से वो ज्यादा से ज्यादा यह शो देखना चाहते हैं। दयाबेन, जेठालाल या टप्पू शो के हर किरदार को लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन, आपको शायद ही पता हो कि इस शो की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता अपने पहले ऑडिशन में फेल हो गई थी।

तारक मेहता के सभी फैन मुनमुन दत्ता को भी बहुत पसंद करते हैं। फैंस को उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद है। बबीता जी जब पहली बार ऑडिशन देने गई थी तब वो बालों से जुड़े एक उत्पाद के लिए ऑडिशन देने गई थी। उस समय बबीता जी को पता नहीं था कि कैसे ऑडिशन दिए जाते हैं। इस वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था।

नर्वस होने की वजह से नहीं दे पाई थी शॉट

ई टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने डायरेक्टर को देखा तो वो काफी नर्वस हो गई थी। इस वजह से वो शॉट नहीं दे पाई थी। उन्होंने कहा “मेरा पहला ऑडिशन बालों के एक सीरम के लिए था। यह बहुत ही खराब गया था। इसी वजह से यह मुझे अभी तक याद है। मुझे ऑडिशन के बारे में कुछ नहीं पता था। एक शब्द तक नहीं। मैं कैमरे के सामने थी और वहां कई लोग बैठे हुए थे। वहां कास्टिंग डायरेक्टर भी थे। मैं काफी नर्वस थी। मुझे अपने बाल थामकर चिल्लाना था। यह वाकई बहुत खराब था।”

हॉलिडे जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं मुनमुन

अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले मुनमुन दत्ता मॉडलिंग करती थी। टीवी शो के अलावा उन्होंने मुंबई एक्सप्रेस और हॉलीडे जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

About rishi pandit

Check Also

सुपरस्टार सिंगर 3 में, गीता कपूर ने खुशी नागर की तारीफ की

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो सुपरस्टार सिंगर 3 में, गीता कपूर ने खुशी नागर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *