Saturday , July 6 2024
Breaking News

Shweta Tiwari ने शेयर किया पति Abhinav Kohli के झगड़ने का दिल दहला देने वाला वीडियो

Shweta Tiwari:digi desk/BHN/ एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। Shweta Tiwari रियल्टी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई तों यह बात अभिनव को नागवार गुजरी। उन्होंने वीडियो जारी कर Shweta Tiwari पर गंभीर आरोप लगाए। अब Shweta Tiwari ने भी दिलदहला देने वाला वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में Shweta Tiwari मुंबई में अपनी बिल्डिंग की सोसायटी में नजर आ रही हैं। उनके साथ बेटा रेयांश और पति अभिनव हैं। Shweta Tiwari ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में अभिनव कोहली अपने बच्चे को छीनने के लिए Shweta Tiwari से झड़प कर रहे हैं। आखिर में वह Shweta Tiwari को गिराकर अपने बच्चे को छीनने में कामयाब हो जाते हैं। यह वीडियो दो साल पुराना है। वहीं दूसरे वीडियो में रेयांस डरा हुआ है और चादर में छिप रहा है। Shweta Tiwari उसे समझाने की कोशिश कर रही हैं।

बता दें, Shweta Tiwari और उनके दूसरे पति के बीच विवाद का सबसे बड़ा कारण बेटा रेयांश है। Shweta Tiwari पति से अलग अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ रहती है। Shweta Tiwari ने वीडियो शेयर के नीचे कैप्शन में लिखा है कि अब सच सामने आ ही जाए। यही वजह है कि मेरा बेटा रेयांश क्यों डरता है। वीडियो शेयर करते हुए Shweta Tiwari ने यह भी लिखा कि वे जल्द ही यह वीडियो डिलीट कर देंगी। उन्होंने यह वीडियो जारी किया है ताकि सच सामने आ सके।

Shweta Tiwari के पति अभिनव का आरोप है कि Shweta Tiwari उनसे अलग रहती हैं और बेटे से भी मिलने नहीं देती हैं। Shweta Tiwari जब दक्षिण अफ्रीका गईं तो अभी अभिनव ने हंगामा किया था। वे मुंबई की होटलों में अपने बेटे को खोज रहे थे। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर भी फोन लगाया था, लेकिन कोई मदद नही मिली।

Shweta Tiwari को मिला एकता कपूर का समर्थन

Shweta Tiwari का यह वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में फैन्स और उनके परिचित समर्थन में आगे आए हैं। उनमें एकता कपूर भी शामिल हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी में जस्टिन बीबर

12 जुलाई, 2024 को होने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी एक बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *