Saturday , July 6 2024
Breaking News

Surya Rashi Parivartan:14 मई को सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर होगा शुभ-अशुभ प्रभाव

Surya Rashi Parivartan 2021:digi desk/BHN/ सूर्य ग्रह को सभी राशियों का स्वामी माना जाता है। सूर्य ग्रह 14 मई को मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष विज्ञान में इस घटना को वृष संक्रांति कहा जाता है और पंचाग व ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक वृष राशि में सूर्य देव 14 मई से 15 जून 2021 तक स्थित रहेंगे। ऐसे में सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव होगा, लेकिन सूर्य के राशि परिवर्तन से चार राशियों के जातकों को शानदार लाभ होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन सी है वे चार राशियां-

वृषभ राशि को मिलेगा उच्च पद

सूर्य देव का गोचर वृष राशि से लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पद की प्राप्ति होगी। इस दौरान वृषभ राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में खुशखबरी सुनने को मिलेगी। साथ ही वृषभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि वालों को यात्रा से मिलेगा लाभ

सूर्य का गोचर सिंह राशि से दशम भाव में होगा। ऐसे में इस दौरान सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में लाभ हो सकता है। किसी भी अवसर को खोने की भूल न करें। काम के सिलसिले में यात्रा करने से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आयेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। नई गाड़ी खरीदने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सिंह राशि वालों के लिए ये समय काफी अच्छा बीतने वाला है।

धनु राशि वालों को कर्ज से राहत मिलेगी की संभावना

सूर्य का गोचर धनु राशि से छठे भाव में गोचर होगा। कुंडली के इस भाव से शत्रु, रोग और प्रतियोगी परीक्षा पर असर पड़ता है। छठे भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है। धनु राशि वालों को कर्ज से राहत मिल सकती है। किसी महिला पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर काम की सराहना होने से पदोन्नति के संकेत हैं।

मीन राशि वालों के पराक्रम में होगी बढ़ोतरी

सूर्य का गोचर मीन राशि से तृतीय भाव में होने वाला है। इस अवधि में मीन राशि वालों के साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। पूर्वनियोजित योजनाएं सफल होंगी। काम को लेकर जो भी योजनाएं बनाई है, उसमें सफलता मिल सकती है। माता-पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम सफल हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

मनी प्लांट वास्तु: धन और समृद्धि के लिए टिप्स

​मणि पौधे को धन देने वाला पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *