Thursday , April 25 2024
Breaking News

कोटर खरीदी केंद्र में बिकने आया था व्यापारी का गेंहू, पुलिस ने थाने में खड़ा कराया ट्रैक्टर

भाजपा मंडल अध्यक्ष की सरपरस्ती में खरीदी केंद्र में चल रही भर्रेशाही, किसान परेशान

सतना/कोटर, भास्कर हिंदी न्यूज/ जिला मुख्यालय से तकरीबन 24 कि.मी दूर टिकुरी खरीदी केंद्र में व्यापक पैमाने पर भर्रेशाही की जा रही है। सूत्रों से हासिल जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र में किसानों की जगह व्यापारियों के गेंहू की खरीदी की जा रही है। इस भर्रेशाही की वजह से किसानों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार की दोपहर कोटर पुलिस के हत्थे गेंहू से लदा एक ट्रैक्टर चढ़ गया। वाहन में लदे गेंहू के संबंध में जब पुलिसकर्मियों ने चालक से कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा पाया। लिहाजा पुलिस गेंहू से लदे ट्रैक्टर ट्राली को थाने में खड़ा करवा लिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली में लदा गेंहू एक रसूखदार कारोबारी का है जो अपने राजनीतिक संबंधों का फायदा उठाकर खरीदी केंद्रों में गेंहू बिकवा रहा है।

खरीदी केंद्र में कमीशन देने पर तौला जाता है गेंहू

शारदा महिला स्व सहायता समूह खरीदी केंद्र टिकुरी में किसानों को अपना गेहू तौलवाने के लिए कई दिनों का इस कोरोना काल मे इंतजार करना पड़ रहा है। बताया गया है कि व्यापारियों के गेंहू की तौल इसलिये जल्दी हो जाती है क्योंकि वे 40 रुपये प्रति क्विंटल की दर कमीशन का भुगतान करते हैं। जबकि किसानों को कई दिनों के इंतजार के बाद तौल का नंबर आता है। किसानों से 50.600 ग्राम की जगह खराब गेंहू कह कर 55 किलो प्रति बोरी तौला जाता है। इस तरह किसानों से 4 किलो 600 ग्राम ज्यादा गेंहू तौलाई में लिया जा रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कोटर की दबंगई भी चर्चा में

कोटर खरीदी केंद्र में व्याप्त भर्रेशाही के पीछे भाजपा मंडल कोटर के अध्यक्ष की मिली-भगत की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि खरीदी केंद्र का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। लिहाजा उसकी मनमानी से सारे किसान परेशान है। खबर है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा किसानो से 500 रुपये प्रति ट्राली तथा व्यापारियों से 40 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन देने पर गेहूं तौलाया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *