Sunday , May 5 2024
Breaking News

Leopard Cat Viral Photo: ओडिशा के जंगल में दिखा अजीबोगरीब जानवर, वायरल हुई फोटो

Leopard Cat Viral Photo:digi desk/BHN/दुनिया में कई तरह के जानवर हैं। जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रकार के जानवर होते हैं। ऐसे कई अजीबोगरीब एनिमल्स भी हैं, जिनका दिखना बेहद ही दुर्लभ होता है। अब ऐसा ही एक जंगली जानवर की फोटो सामने आई है। जिससे इससे पहले कभी नहीं देखा गया। तस्वीर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर पोस्ट की है।

ओडिशा के जंगल में दिखा जानवर

दरअसल आईएफएस अफसर सुशांत नंद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने पूछा है कि ओडिशा के जंगल में दिखे इस जंगली जानवर को पहचानो। तस्वीर बेहद ही हैरान करने वाली है। आखिर यह जानवर कौन है। जिसका मुंह बिल्ली जैसा और बाकी अंग बिल्कुल तेंदुआ जैसे हैं।

सुशांत नंद ने दी जानकारी

सुशांत नंदा ने बाद में एक और ट्वीट कर जानवर के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक लेपर्ट कैट है। भारत में वन्यजीव संरक्षम अधिनियम के तहस अनुसूची (I) पशु में शामिल है। कुछ लोगों ने इसका अंदाजा सही लगाया है। यह फोटो ओडिशा के मयूरभंज जिले में कैमरे में द्वार क्लिक की गई। यह अक्सर वहां दिखाई देता है। इस क्षेत्र में इनकी जनसंख्या स्थिर बनी हुई है।

 

About rishi pandit

Check Also

उत्तराखंड के मसूरी में आज एक कार के सड़क से नीचे गिर जाने से दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

मसूरी उत्तराखंड के मसूरी में शनिवार तड़के एक कार के सड़क से नीचे गिर जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *