Friday , April 26 2024
Breaking News

कोरोनाकाल में शुरू की एंबुलेंस सेवा, अब लोगों का अंतिम संस्कार कर रहा यह एक्टर

Started ambulance service in the corona period:digi desk/BHN/ कोरोना महामारी आने के बाद से सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। पिछले एक साल में उन्होंने देश के हजारों लोगों को मदद पहुंचाई है। हालांकि, सोनू सूद के अलावा बाकी बॉलीवुड सितारों ने उनकी तरह दरियादिली नहीं दिखाई और महामारी के समय में कई स्टार मालदीव सैर करने निकल गए। इसके बाद बॉलीवुड सितारों के जमकर किरकिरी हुई है। इस बीच कन्नड़ एक्टर अर्जुन गौड़ा अपने नेक काम के लिए सुर्खियों में आए हैं। गौड़ा कोरोना काल में लोगों के लिए एंबुलेंस ड्राइवर बन गए हैं। वो हर जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं।

लोगों का अंतिम संस्कार भी कर रहे

‘युवरात्न’ और ‘रुस्तम’ जैसी कन्नड़ फिल्मों से पहचान बनाने वाले अर्जुन ने इस पहल को ‘प्रोजेक्ट स्माइल ट्रस्ट’ नाम दिया है। वो लोगों को अस्पतालों तक पहुंचाने और अंतिम संस्कार के लिए बॉडी लाने ले जाने में एंबुलेंस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। बैंगलोर टाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया, “मैं कई दिनों से सड़कों पर हूं। मैंने अंतिम संस्कार में कई लोगों की मदद की है। हर धर्म के लोगों की मदद की जा रही है, उनके धर्म के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मैं खुद भी लोगों की मदद के लिए निकल रहा हूं।”

ऑक्सीजन डिलीवरी करने की तैयारी

अर्जुन गौड़ा का कहना है कि वो लोगों की मदद करना चाहते हैं। जो कुछ भी उनसे हो पा रहा है वो लोगों के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने ऑक्सीजन की डिलीवरी करने की इच्छा भी जताई है। इसके लिए वो तैयारी भी कर रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिकी सिंगर बिली एलीश ने पहली बार सेक्‍सुएलिटी पर चुप्‍पी तोड़ी

न्यूयोर्क अमेरिकी सिंगर बिली एलीश के नाम से आप जरूर वाकिफ होंगे। महज 22 साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *