Wednesday , July 3 2024
Breaking News

दर्शकों को खूब पसंद आ रही सलमान और दिशा की जोड़ी, 24 घंटे में ‘सीटी मार’ गाने ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Salman and dishas duo are getting very much audience:digi desk/BHN/ राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ फिल्म का गाना सीटी मार इन दिनों सभी की जुबां पर छाया हुआ है। सलमान खान और दिशा पाटनी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 26 अप्रैल के दिन लॉन्च हुए इस गाने को 24 घंटे में 3 करोड़ व्यूज मिले हैं। सलमान के फैंस एक साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म ईद के मौके पर ओटीटी और विदेश के सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

सलमान खान का खुमार एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़ चुका है। वहीं, दिशा पाटनी का ग्लैमर और मजेदार डांस इस गाने में चार चांद लगाते हैं। इसके अलावा इस गाने का संगीत भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इन्हीं वजहों के चलते इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ‘सीटी मार’ के हुक स्टेप को काफी प्यार मिल रहा है।

यूट्यूब पर बनाए ये रिकॉर्ड

इस गाने ने सभी प्लेटफॉर्म पर 3 करोड़ व्यूज पार कर लिए है और 24 घंटे के भीतर दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। ट्विटर पर भी यह गाना ट्रेंड हो चुका है। इसके अलावा, ‘सीटी मार’ यूट्यूब पर सबसे तेजी से 2 लाख लाइक पाने वाला बॉलीवुड गीत बन गया है। इतने कम समय में यूट्यूब पर 2 लाख तक पहुंचने वाला यह पहला गाना है।

जानी मास्टर की कोरियोग्राफी और शब्बीर अहमद के शब्द

सीटी मार गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। कमाल खान और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है और म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। वही, ‘जानी मास्टर’ के नाम से मशहूर शेख जानी बाशा ने इस गाने का डांस कोरियोग्राफ किया है।

About rishi pandit

Check Also

क्रिकेट की विरासत जारी: लॉर्ड्स में तैमूर अली खान, दादा पटौदी से प्रेरित

करीना कपूर खान और सैफ अली खान टिनसेलटाउन के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *