Wednesday , July 3 2024
Breaking News

प्रॉपर्टी की उलझन में फंसा कपूर खानदान, राजीव कपूर के तलाक की वजह से फंसा मामला

Kapur family stuck in property confusion:digi desk/BHN/बॉलीवुड के सबसे पुराने परिवारों में से एक कपूर खानदान प्रॉपर्टी के चक्कर में फंस गया है। कपूर परिवार में पिछले साल दो मौतें हुई थी। पहली ऋषि कपूर की और फिर उनके छोटे भाई राजीव कपूर की। एक के बाद एक हुई इन दुखद घटनाओं से परिवार ठीक से उबरा भी नहीं था कि उनके सामने दूसरी परेशानी आ गई है। अब कपूर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया है। यह प्रॉपर्टी राजीव कपूर की है, जिसको लेकर विवाद हो रहा है।

हाई कोर्ट ने मांगे राजीव के तलाक के कागज

9 फरवरी को मुंबई में दिल दौरा पड़ने से राजीव कपूर की मौत हो गई थी। उनकी मौते के दो महीने बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और बहन रीमा जैन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में दोनों ने राजीव की संपत्ति पर हक जताया था। इस मामले में अब हाईकोर्ट ने रणधीर कपूर और रीमा जैन से राजीव के तलाक के कागज मांग लिए हैं।

किसी को नहीं पता कहां है पेपर

रणधीर कपूर ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि उनके पास कागज नहीं हैं। रीमा जैन के पास भी कागज नहीं हैं। सभी कागजों की तलाश में जुडे हैं, पर किसी को ये कागज मिल नहीं रहे हैं। ये पेपर अगर नहीं मिलते हैं तो, यह संपत्ति का मामला फंस सकता है।

साल 2003 में हुआ था राजीव और आरती का तलाक

राजीव कपूर ने साल 2001 में आरती सभरवाल नाम से शादी की थी। इसके 2 साल बाद ही दोनों के बीच अनबन हो गई और उन्होंने तलाक ले लिया। हालांकि, यह तलाक किस फैमिली कोर्ट में हुआ इस बारे में किसी को कुछ याद नहीं है। इसके अलावा उस तलाक के कागज भी नहीं मिल रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

क्रिकेट की विरासत जारी: लॉर्ड्स में तैमूर अली खान, दादा पटौदी से प्रेरित

करीना कपूर खान और सैफ अली खान टिनसेलटाउन के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *