Sankashti Chaturthi:digi desk/BHN/ वैशाख माह में कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं। किसी भी तरह की पूजा को शुरू करने से पहले गणेश जी का नाम अवश्य लिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार हर माह की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हम यहां बता रहे हैं कि संकष्टी चतुर्थी पर आप कैसे भगवान गणेश को प्रसन्न कर सकते हैं।
भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं
गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर लगाना चाहिए। गणपित को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे पर भी सिंदूर लगा लें। ऐसा करने से सभी तरह के दुख- दर्द से छुटकारा मिलता है।
भगवान गणेश की आरती करें
संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश का अधिक से अधिक ध्यान करें और उनकी आरती करना न भूलें। आप चाहें को गणपति बप्पा की एक से ज्यादा आरती भी कर सकते हैं।
भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा घास जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। संकष्टी चतुर्थी के अलावा आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित कर सकते हैं।
भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं
भगवान गणेश को मोदक और लड्डू काफी पसंद होते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं। आप अपनी इच्छानुसार भी भोग लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
मंत्र का जाप करें
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जप करें।
ऊॅं श्री सिद्धिविनायकाय नम: