Monday , July 1 2024
Breaking News

गर्भवती हथिनी की करंट से मौत, जांच में जुटा वन अमला

महासमुंद। जिले के पिथौरा क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतर्गत नवगढ़ियाडिपा में शनिवार सुबह लोगों ने खेत के किनारे एक हथिनी का शव देखा। गांव के बाहरी इलाके में हथिनी का शव होने की खबर गांव में पहुंचते ही सनसनी फैल गई। इसके बाद वन अमले को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन अमले ने पाया कि मृत हथिनी गर्भवती थी। इसके साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि हथिनी की मौत करंट लगने की वजह से हुई है।

खेत पहुंचे किसानों ने मृत हाथिनी को देखकर सरपंच प्रतिनिधि कमलेश बारीक को इसकी सूचना दी। कमलेश की सूचना पर मौके पर वन और पुलिस अमला पहुंचा। हथिनी की मौत किस परिस्थिति में हुई, हत्या या दुर्घटना है वन अफसर इस बात की जांच में जुटे हैं। बताया गया है कि गत एक सप्ताह से चार हाथी का दल गिरना टिकरा क्षेत्र में सक्रिय था। यह हथिनी इसी दल की सदस्य बताई गई है। हथिनी का शव किशनपुर बिट के कक्ष क्रमांक 491 में नारंगी क्षेत्र में बांधा के ऊपर किसान कीर्तन भोई पुत्र अर्खित भोई के चने के खेत के पास मिला। बताया गया है कि पास ही बिजली का पोल है। संभवतः करंट लगने से हाथिनी की मौत हुई है। डीएफओ मयंक पाण्डेय ने बताया कि हथिनी की उम्र करीब 30 साल रही होगी।

About rishi pandit

Check Also

उत्तरी छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, बलरामपुर में लगातार बारिश से गिरा तापमान

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *