Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Umaria: पहली बारिश में ही स्कूल की छत गिरी, हादसा होते-होते बचा

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ उमरिया जिले में पाली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमुर्दु के शासकीय स्कूल की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जहां बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां छत गिरी, वहां मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य किया जाता था, जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई है।

जब यह हादसा हुआ, उस समय रात थी। जहां रविवार रात का यह मामला बताया जाता है। जहां पहले ही बारिश ने यह कमाल कर दिया और शासकीय बिल्डिंग के हाल को लोगों के सामने दिखा दिया। गिरी छत को जिसने भी सुबह देखा, वह हैरान रह गया। वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी है।

हालांकि, यह बिल्डिंग किस वजह से गिरी, क्या कारण था। इसकी जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई है। लेकिन बिल्डिंग गिरने की वजह से बड़ा हादसा जरूर टल गया है तो लोग भी अपनी अलग-अलग अब प्रतिक्रिया देते हुए साफ तौर पर देखे जा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राणा प्रताप सिंह ने बताया कि छत जर्जर थी। बीती रात वह गिर गई, वहां मध्यान्ह भोजन बना करता था।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *