Sunday , September 29 2024
Breaking News

त्रिपुरा के सीएम ने सांसद के गृहग्राम पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज। भाजपा सांसद गणेश सिंह के छोेटे भाई दिनेश प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव सिंह शुक्रवार को सतना पहुंचे। उल्लेखनीय है कि सांसद गणेश सिंह के छोटे अनुज दिनेश प्रताप सिंह का बीते दिन आकस्मिक निधन हो गया था। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव खम्हरिया में किया गया। सांसद के छोटे अनुज को श्रद्धांजलि देने एवं शोक संवेदना व्यक्त करने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव सिंह सतना पहुंचे। पहले उन्होंने सांसद के गृहग्राम खम्हरिया पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की इसके बाद सतना स्थित उनके आवास पर भी पहुंचे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *