Saturday , October 5 2024
Breaking News

नासिक के कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से वेंटिलेटर पर पड़े 22 मरीजों की मौत, सीएम ने दिए जाँच के आदेश

Corona Latest News:digi desk/BHN/ देश में कोरोना महामारी की स्थिति दिन ब दिन भयावह होती जा रही है। ऑक्सीजन की कमी ने संकट को और बढ़ा दिया है। इस बीच, नासिक के कोविड अस्पताल में बुुधवार को बड़ा हादसा हो गया। इस अस्पताल में ऑक्सीजन  भरते समय टैंकर सेे गैस लीक हो गई। इस कारण अस्पताल की ऑक्सीजन सप्लाय रोकना पड़ गई, जिससे 22 मरीजों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। महाराष्ट्र के मुख्य्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र से खबर है कि यहां टोटल लॉकडाउन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह बात कही। उनके मुताबिक, टोटल लॉकडाउन नहीं लगेगा, लोगों को एक जिले से दूसरे जिले में जाने की अनुमति होगी, लेकिन नियमों के पालन में सख्ती जरूर बढ़ जाएगी। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि बुधवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले मंत्रिमंडल ने टोटल लॉकडाइन की सिफारिश की थी। यह भी कहा गया था कि बस और लोकल ट्रेन समेत आवाजाही के सभी संसाधन बंद हो जाएंगे।

मौतों पर राजनीति शुरू

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौतों का मामला राजनीतिक दलों के लिए आरोप प्रत्यारोप का मुद्दा बन गया है। भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अस्पताल में मरीजों की मौत को हत्या करार देते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच किये जाने की मांग कर डाली। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि यह एक हादसा है और इस पर राजनीति नही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है ऐसे में भाजपा नेताओं की ऐसी बयानबाज़ी गलत है।

दिल्ली से खबर है कि यहां ऑक्सीजन की भारी किल्लत खड़ी हो गई है। देर रात से आम आदमी पार्टी के नेता चिंता जता रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अस्पतालों में कुछ घंटों की ऑक्सीजन बची है। यदि तत्काल कुछ नहीं किया गया है तो हाहाकार मच जाएगा। इसके बाद देर रात केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन के 500 सिलेंडर भेजे।

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी

शिमला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *