Saturday , October 5 2024
Breaking News

Coronavirus update: महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में कोरोना वायरस से 81.08 प्रतिशत नई मौतें

Coronavirus India update:digi desk/BHN/ देश में कोरोना लगातार विकराल रूप से रहा है। दूसरी लहरी ने पूरी दुनिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार बुधवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में कोविड-19 के 3,15,478 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में संक्रमितों की संख्या में विश्व में सबसे ज्यादा है। इससे पहले दिन में सर्वाधिक नए केस का रिकॉर्ड अमेरिका के पास था। यूएस में 8 जनवरी 2021 को 3,07,570 संक्रमित मिले थे। अब भारत इस मामले में आगे निकल गया है। बीते 6 दिनों में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 24 घंटों में 2101 लोगों की मौत हुई। इस के साथ मरने वालों की संख्या 1,84,672 हो गई है। अब तक कोविड के कुल संक्रमितों की संख्या 1,59,24,732 है।

कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण की शुरूआत एक मई से होने जा रही है। केंद्र सरकार ने टीकाकरण के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। हालांकि संक्रमण की स्थिति और टीका की बर्बादी पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिन प्रदेशों में वैक्सीन बर्बाद होगी, वहां फ्री टीके की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 1 मई के बाद केंद्र सरकार सिर्फ सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर को फ्री टीके सप्लाई करेगी। प्राइवेट केंद्र पर सरकार की ओर से वैक्सीन की मुफ्त सप्लाई बंद हो जाएगी। ऐसे में निजी वैक्सीनेशन सेंटर को कंपनियों से सीधे टीका खरीदने होंगे। ऐसे में जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। नई गाइडलाइंस के अनुसार वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को आधा टीका केंद्र सरकार को सप्लाई करनी है। आधी राज्य सरकारों, प्राइवेट सेक्टर और कॉरपोरेट हाउसों को सप्लाई कर सकती हैं।

लाइव अपडेट

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। कोरोना वायरस से होने वाली 81.08% नई मौतें 10 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड में हुईं है।
  • पूर्व क्रिकेट और भाजपा नेता गौतम गंभीर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी दिल्ली की जनता के लिए कुछ करेंगे। क्या सारी जिम्मेदारी केंद्र की है। उन्होंने कहा, देश में एक भी ऐसा मुख्यमंत्री बताईये जिसने अपने विज्ञापन पर 600 करोड़ रुपये खर्च किया हो।’ अगर केजरीवाल के अलावा एक भी ऐसा मुख्यमंत्री होगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
  •  दिल्ली सरोज अस्पताल के मुख्य कार्यकारी निदेशक डॉ. पी.के. भारद्वाज ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की बहुत कमी हैं। हमारे पास कोरोना के मरीज आ रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन की बेहर जरूरत है। अब हमारे पास सिर्फ एक घंटे का ऑक्सीजन बचा है।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आईसीयू बेड की किल्लत है। हमने केंद्र से अनुरोध किया है। मुझे लगता है कि हमें जल्द 700-800 आईसीयू बेड मिल जाएंगे।
  • हरियाणा के जींद के पीपी सेंटर से कोरोना वायरस की 1710 वैक्सीन चोरी हुई। स्वास्थ्य निरीक्षक राम मेहरा वर्मा ने कहा कि अलमारियों के ताले टूटे हैं। 1279 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन चोरी हुई है। कुछ फाइलें भी चोरी हुई हैं।
  • भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,14,835 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हुई। 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,11,334 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,23,30,644 हुआ।
  • सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशिष का कोरोना वायरस के कारण देहांत हो गया। सीताराम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी

शिमला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *