Friday , October 25 2024
Breaking News

Satna: चित्रकूट के दीपावली अमावस्या मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थल चित्रकूट में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक आयोजित दीपावली अमावास्या मेले में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा ने शांति, कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 11 जोन में विभक्त करते हुये कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को मेला ड्यूटी के दौरान सहयोग प्रदान करने पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार ’प्रथम जोन (प्रथम मुखार बिंद)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक एसडीएम सुधीर बेक और जिला संयोजक कमलेश्वर सिंह, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सीएमओ लखन ताम्रकार और सहायक यंत्री रामपुर बघेलान राजेश पाण्डेय, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सहायक संचालक श्यामकिशोर द्विवेदी और सहायक कोषालय अधिकारी अरूण कुमार राकेश की डयूटी लगाई गई है। ’द्वितीय जोन (द्वितीय मुखार बिंद)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी और उपसंचालक प्रमोद शर्मा, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार बरौंधा सुदामा प्रसाद कोरी और आरआई बिरसिंहपुर अजय सिंह बघेल, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक परियोजना अधिकारी सोहावल अभय द्विवेदी और सहायक कोषालय सतीश कुमार त्रिपाठी की डयूटी लगाई गई है। इसी प्रकार ’तृतीय जोन (मेला कंट्रोल रुम)’ में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक तहसीलदार मझगवां सौरभ द्विवेदी, सीएमओ कोठी सुश्री पूजा द्विवेदी और आरआई रामपुर बघेलान अरूण कुमार वर्मा, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक तहसीलदार मझगवां सौरभ द्विवेदी और आरआई रैगांव अरूण सिंह, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरआई बरौंधा अंबिका चरण त्रिपाठी और आरआई मझगवां रामकुमार वर्मा की डयूटी लगी है। ’चतुर्थ जोन (भरत घाट)’ में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक तहसीलदार राजेश सिंह और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बृजेश पाण्डेय, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विवेक सिंह और आरआई नागौद दीनबंधु प्रजापति एवं रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक परियोजना अधिकारी अरूणेश तिवारी और श्रम निरीक्षक मनोज यादव की डयूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप मे लगाई गई है। इसी प्रकार ’पंचम जोन (हनुमान धारा)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक नायब तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया और आरआई धनीराम प्रजापति, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक श्रम निरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे एवं रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरआई अभिषेक धुर्वे को नियुक्त किया गया है। ’षष्टम जोन (गुप्त गोदावरी)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक प्रभारी तहसीलदार रामसिंह कुशराम और सीएमओ श्रीमती निधि राजपूत, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक परियोजना अधिकारी इंद्रभूषण तिवारी और प्रभारी आरआई अंबिकाचरण त्रिपाठी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरआई योगेश तिवारी की डयूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप मे लगाई गई है। ’सातवां जोन (सती अनुसुइया)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सीएमओ प्रतिपाल सिंह बागरी और आरआई अनिल कुमार त्रिपाठी, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक आरआई विभूमितनारायण चतुर्वेदी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक लोक निर्माण विभाग अधिकारी बृजेश सिंह को नियुक्त किया गया है। ’आठवां जोन (अस्थाई बस स्टैंड रजौला)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सीएमओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक कार्यपालन यंत्री जल संसाधान राकेश कुमार वर्मा, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक लोक निर्माण अधिकारी एके निगम की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि ’नौवां जोन (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक जिला खनिज अधिकारी हरेन्द्रपाल सिंह, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक उप संचालक उद्यानिकी अनिल सिंह, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सहायक पेंशन अधिकारी शशि शुक्ला की डयूटी लगाई गई है। ’दसवां जोन (साक्षी गोपाल मंदिर)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सीएमओ अशोक मिश्रा, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी साकेत सुहाने, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भागवत द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। ’ग्यारवां जोन (कामदवाटिका परिक्रमा)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सीएमओ सुलभ सिंह पुषाम, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक कार्यपालन यंत्री अश्वनी जायसवाल और रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सचिव सतना कृषि मंडी करुणेश तिवारी की ड्यूटी अमावस्या मेला में लगाई गई है। ’रिजर्व दल’ में नायब तहसीलदार यादवेन्द्रमणि त्रिपठी, परियोजना अधिकारी सुश्री/श्रीमती रीता द्विवेदी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रम निरीक्षक राहुल चौकसे, आरआई प्रबुद्ध कुमार शुक्ला के साथ पटवारी रावेन्द्र सिंह, श्रीमती सोनम शुक्ला एवं श्रीमती आराधना को रखा गया है।
दीपावली मेला की संपूर्ण व्यवस्था के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री संजना जैन मो. 9424816153 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही ’कानून संबंधी व्यवस्था’ के ’प्रभारी अधिकारी स्वप्निल वानखडे मो. 9407020000 (अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट) होंगे। मेला अधिकारी एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझगवां मो. 9685304873, 9981986918 होंगे। साथ ही उनके सहयोग के लिए नायब तहसीलदार चित्रकूट हिमांशु शुक्ला 7489104030 एवं सीएमओ चित्रकूट विशाल सिंह 7000744586 होंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: उप मुख्यमंत्री ने किया अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सरस्वती विद्या पीठ आवासीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *