Tuesday , July 9 2024
Breaking News

सिंगल क्लिक से 3700 हितग्राहियों के खाते में पहुंचे 80 करोड़

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज। गरीब कल्याण सप्ताह के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में प्रदेश 3700 हितग्राहियों के खाते में 80 करोड़ रुपए की अनुगृह सहायता राशि राज्य स्तर से सिंगल क्लिक के माध्यम से आॅनलाईन अंतरित की। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा हितग्राहियों ने देखा और सुना।
प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा, हर गरीब की मदद करना है। मुख्यमंत्री श्री चौैहान जनता के सच्चे सेवक है। मुख्यमंत्री ने गरीब की मदद के लिए संबल योजना पुन: शुरू की है। योजना का लाभ अब गरीबों को मिलने लगा है। संबल योजना गरीब बेसहारा का अधिकार है। संबल योजना गरीबों को उनका हक देने के लिए प्रदेश सरकार ने बनाई है। यह योजना बेसहारा गरीबों के लिए दुनिया की सबसे बडी योजना है। इस योजना से प्रदेश के गरीबों की जिन्दगी बदल गई है। प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में गरीब कल्याण सप्ताह मना रही है। जिसके अंतर्गत आज संबंल के हितग्राहियों के खातें में राशि अंतरित की गई है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत राज्यमंत्री ने किया पौध रोपण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सोमवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *