
सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अंतर्गत मंगलवार को महापौर श्री योगेश ताम्रकार, नगर निगम अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, कमिश्नर नगर नगर निगम श्री शेर सिंह मीना, एनएसएस की जिला संगठक प्रो. क्रांति मिश्रा के साथ समाजसेवियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पन्नीलाल चौक में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की गई एवं स्थानीय लोगों से स्वच्छता के कार्य में सहयोग करने की अपील की गई।
स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभारंभ मैहर जिले में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधि, एवं नागरिकों के सामूहिक श्रमदान के साथ हुआ। नगर पालिका मैहर के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता पर आधारित इस स्वच्छता ही सेवा अभियान में घंटाघर मैहर से लेकर उस्ताद अलाउद्दीन खां तिराहा तक सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर कलेक्टर रानी बाटड, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, तहसीलदार जितेन्द्र पटेल, सीएमओ लालजी ताम्रकार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता के कार्य में सहयोग करते हुए नगरवासियों से अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की।
नगर परिषद अमरपाटन में भी शुरू हुआ अभियान
स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अभियान का शुभारंभ नगर परिषद अमरपाटन में भी किया गया। यहां नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और स्थानों की साफ-सफाई में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। अमरपाटन में पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, सीएमओ सुषमा मिश्रा सहित पार्षद गणों एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
मैहर जिले के नगर पालिका परिसर में जन औषधि केन्द्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल से प्रदेश के 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों के संचालन का शुभारंभ किया गया। मैहर जिले के नगर पालिका परिसर में आयाजित कार्यक्रम में सीधा प्रसारण देखा गया। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीएमओ लालजी ताम्रकार, सहित विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Bhaskar Hindi News