Monday , October 7 2024
Breaking News

Holi 2021: होली पर बन रहा ध्रुव योग, कन्या राशि में चंद्रमा करेंगे गोचर, जानिये किन्‍हें होगा लाभ

Dhruv yoga is being holi:digi desk/BHN/ इस वर्ष 29 मार्च 2021 को खेली जाएगी। इस दिन ध्रुव योग भी बन रहा है। यह योग 499 साल बाद पड़ रहा है। इससे पहले यह साल 1521 में पड़ा था। इस वर्ष होली में सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहा है। इस साल होली पर कई सालों बाद पर विशेष योग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली मनाई जाती है। होलाष्टक तिथि 21 मार्च से आरंभ होकर 28 मार्च को समाप्त होगी। इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसकी वजह है कि इन्हीं 8 दिनों भक्त प्रह्लाद को यातनाएं झेलनी पड़ी थी। साथ ही इस अवधि में कई ग्रहों के स्वभाव में उग्रता और प्रभावहीन होते हैं। इस दौरान विवाह करना, वाहन या घर खरीदना, भूमि पूजन, गृह प्रवेश समेत कोई नया शुभ कार्य प्रारंभ नहीं किए जाते। होली रंगों के त्योहार के लिए जानी जाती है। यह प्रेम और भाईचारा बढ़ाने वाला पर्व है।

ध्रुव योग का महत्व

ज्योतिष डॉ. उमेश पूरी का कहना है कि इस साल होली पर विशेष ध्रुव योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं मकर राशि में गुरु व शनि विराजमान रहेंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल व राहु वृषभ राशि में रहेंगे। इसलिए होली का खास महत्व है।

2 घंटे 20 मिनट होलिका दहन मुहूर्त

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज ने बताया कि होलिका दहन 28 मार्च रविवार को होगा। दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.28 बजे से रात 8.56 बजे तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे बीस मिनट की है।

होली के अचूक उपाय और टोटके

होली मैं विशेष दहन का काम किया जाता है मतलब कि यहां हर बुरी चीजों को जलाया जाता है। अपने बुरे विचार हो अपनी बुराई हो इस सभी का हम दहन करते हैं। उसे जलाते हैं कई बार यह देखा गया है की होली के बाद कुछ लोगों के जीवन में बदलाव जरूर होते हैं। तो मित्रो होली रात में ही क्यों मनाई जाती है दिन में क्यों नहीं बनाई जाती। क्योंकि अग्नि ज्वाला जो है वह बुरे राहु का प्रभाव राक्षस का प्रभाव नष्ट करती है, और जैसे रात होता है। उस तरह राहु संचालित होता है। इसलिए राव का कोई उपाय रात में किया जाता है तो रात में हम होली के दहन करते हैं। उसी का विशेष महत्व प्राप्त है कि राक्षस का नाश बुराई का नाश और हमारे अंदर जो राहु बसा हुआ है उसका विनाश तो कई लोग इसके उपाय भी करते हैं। एक सर्वोच्च साधारण उपाय आपको बता रहा हैं। नीचे बहुत सारे उपाय दिए हैं लेकिन एक सर्व साधारण उपाय होता है। एक चोटी वाला नारियल लीजिए अपने ऊपर से 12 बार उतार के उसे होली में दहन कीजिए, और होली को 12 प्रदक्षिणा कर के दर्शन कीजिए यह उपाय कोई भी व्यक्ति कर सकता है।

Holi Ke Upay aur Totake: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-

 अचूक उपाय और टोटके

  • 1. होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।
  • 2. यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो, तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।
  • 3. होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।
  • 4. यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
  • 5. धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।
  • 6. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।
  • 7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।
  • 8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।
  • 9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।
  • 10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।
  • 11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।
  • 12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
  • 13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।
  • 14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबूत पान, 1 साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।
  • 15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
  • 16. अपने हाथो से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडो को बहनें अपने भाई के ऊपर से 7 बार वार लें। इसके बाद ये कंडें होलिका दहन में डालें, इससे भाई की बुरी नज़र से रक्षा होगी।
  • 17. होलिका दहन के समय जो अंगार जलती है, उसमें पापड़ सेंककर खाएं। इससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
  • 18. होलिका दहन के समय होलिका की 7 परिक्रमा करें। इससे अक्षय पुण्य प्राप्त होता है

गरीबी दूर करने के टोटके

  • एक काला कपडा लें और उसमें काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों और किसी स्थान की मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें। इसे खुद पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में डालें।
  • 9 नींबूओं की माला बनाएं और भैरव महाराज को चढ़ाएं।
  • उडद की दाल के दही बड़े और जलेबी बनाएं और 7 सफाई कर्मियों को बाटें

 

About rishi pandit

Check Also

शारदीय नवरात्रि 2024: चौथे दिन माँ कुश्मांडा पूजा विधि, भोग और मंत्र

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *