Thursday , September 19 2024
Breaking News

भारत आज रिलीज होगा iOS 18, इन आईफोन को मिलेगा नया अपडेट

आज यानी 16 सितंबर को एपल iOS 18  को रिलीज करेगा। यह नया अपडेट सभी आईफोन के लिए उपलब्ध होगा। जानकारी के तौर पर आपको बता दें कि iOS 18 को आज रात को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार iOS 18 की लॉन्चिंग आज रात भारतीय समयानुसार 10.30 बजे होगी। इस नए अपडेट के आ जाने से आईफोन यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे जिनमें लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन और री-अरेंज एप और री-डिजाइन कंट्रोल सेंटर शामिल है।

यह टॉप फीचर्स भारतीय आईफोन यूजर्स को मिलेंगे  
आपको बता दें कि  iOS 18 के साथ सबसे बड़ा फीचर आईफोन में रिकॉर्डिंग के दौरान वीडियो को पॉज करने वाला है, यह सुविधा अभी तक नहीं आई। जब यह iOS 18 अपडेट हो जाएगा तब वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज किया जा सकेगा। इस अपडेट के चलते यूजर्स वीडियों रिकॉर्डिंग को पॉज कर सकेंगे और दोबारा रिकॉर्डिंग शुरु कर सकेंगे। दरअसल, यह फीचर बेहद ही आम है और एंड्रॉयड में इस तरह का फीचर काफी समय से है, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है।

लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन
 iOS 18 के नए अपडेट के बाद लॉक स्क्रीन और कॉन्टेक्ट पोस्टर को 12 भाषाओं में कस्टमाइज किया जा सकेगा। जिसमें आपको अरबी, अरबी इंडिक, बांग्ला, देवनागरी (हिंदी), गुजराती, गुरमुखी, कन्नड़, मलयालम, मैतेई, ओडिया, तेलुगू जैसी भाषाएं शामिल हैं। इसके साथ ही आप  iOS 18 में भारतीय अंग्रेजी में लाइव वॉयसमेल ट्रांस्क्रिप्शन मिलेगा।  iOS 18 के साथ लाइव कॉलर आईडी और स्मार्ट कॉल हिस्ट्री भी मिलेगी। डुअल सिम के साथ कई तरह की डिजाइन मिलेगी। जिनमें सिम स्विच री-डिजाइन भी शामिल है। यह आप कंट्रोल सेंटर से कस्टमाइज कर सकेंगे।

मल्टी लैंग्वेज कीबोर्ड
iPhone 12 और उसके बाद के सभी आईफोन मॉडल के साथ मल्टी लैंग्वेज कीबोर्ड मिलेगा जिनमें अंग्रेजी के साथ दो भारतीय भाषाओं को सेट करने का विकल्प मिलेगा। बता दें कि, यह मैसेज, नोट्स आदि के लिए होगा।

अल्फाबेटिकल कीबोर्ड
अब आईफोन 11 भारतीय भाषाओं के लिए अल्फाबेटिकल कीबोर्ड लेआउट को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स सीधे तौर पर भारतीय लिपियों में टाइप कर पाएंगे। दरअसल, अल्फाबेटिकल लेआउट 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

स्मार्ट हुईं सिरी
आपको बता दें कि  iOS 18 के नए अपडेट के बाद सिरी को 9 भाषाओं के साथ-साथ भारतीय अंग्रेजी के लिए अतिरिक्त मल्टी लैंग्वेज का सपोर्ट मिला है। यूजर्स सिरी को अलार्म और टाइमर सेट करने, एप लॉन्च करने या म्यूजिक प्ले करने के लिए अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में कमांड दे सकेंगे। अब सिरी भी हिंदी के सवालों के जवाब देगी और इस कोई भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल कर सकेंगे।

किस आईफोन यूजर्स को मिलेगा नया अपडेट

-iPhone 16

-iPhone 16 Plus

-iPhone 16 Pro

-iPhone 16 Pro Max

-iPhone 15

-iPhone 15 Plus

– iPhone 15 Pro

– iPhone 15 Pro Max

– iPhone 14

-Phone 14 Plus

-iPhone 14 Pro

-iPhone 14 Pro Max

-iPhone 13

-iPhone 13 mini

-iPhone 13 Pro

-iPhone 13 Pro Max

-iPhone 12

-iPhone 12 mini

-iPhone 12 Pro

-iPhone 12 Pro Max

-iPhone 11

– iPhone 11 Pro

– iPhone 11 Pro Max

– iPhone Xs

– iPhone Xs Max

-iPhone Xr

-iPhone SE

About rishi pandit

Check Also

डेल और एचपी के अलावा ये तीन धांसू ब्रांड भी आए कतार में, फंक्शनिंग स्पीड ऐसी की हो रहा धड़ाधड़ ऑर्डर

डेल, एचपी और लेनोवो जैसे दिगग्गज ब्रांड लैपटॉप मार्केट में अपनी अच्छी पकड़ बना चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *