सतना, भास्कर हिंदी न्यूज। रामपुर बघेलान मे नहर में डूबने से एक दस वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बारे में हासिल जानकारी के अनुसार रामवन चौकी अंतर्गत ग्राम रिछहरी निवासी सत्यम उर्फ छोटू तनय राम लखन पाल उम्र 10 वर्ष शाम तकरीबन 6 बजे पुरवा नहर के किनारे खेल रहा था। खेलते खेलते सत्यम अचानक नहर के किनारे फिसल कर पानी में जा गिरा। गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी लोग घटनास्थल पर पहुंच गये, और वहां से पुलिस को सूचना दी गई। कई घंटो की मेहनत के बाद पुलिस ने अंतत: मासूम का शव बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर बघेलान भेज दिया।
![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2020/09/p3.jpg)