Saturday , June 7 2025
Breaking News

Maihar: मैहर जिले में अब तक 805.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


मैहर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 28 अगस्त 2024 तक 805.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 794 मि.मी., मैहर में 731.2 मि.मी. एवं रामनगर में 891.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 398.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

अमरपाटन एसडीएम ने किया कस्तरा ग्राम का भ्रमण

कलेक्टर मैहर रानी बाटड के निर्देशानुसार अमरपाटन एसडीएम आरती यादव ने ग्राम पंचायत जमुना के ग्राम कस्तरा का भ्रमण किया। मुकुंदपुर ताला क्षेत्र के कस्तरा इलाके में जल भराव से हो रही लोगों की परेशानी से संबंधित स्थानीय सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक जानकारी के बारे में एसडीएम अमरपाटन मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय जनों से वस्तु स्थिति के संबंध में जानकारी ली। मौके पर गांव के हालात सामान्य पाये गये। उन्होंने किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर ग्रामीण जनों को स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के फोन नम्बर उपलब्ध कराते हुए आपदा या विषम परिस्थितियों में तत्काल अवगत कराने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ग्राम कस्तरा या क्षेत्र के अन्य ग्रामीणजनों को समस्या होने पर वे सचिव कृष्ण प्रताप सिंह 8319930045, सरपंच प्रकाश सिंह बघेल 7440313824, पटवारी दीपक सिंह बघेल 8878108397, पीसीओ चन्द्रभान कोल 7999793743, राजस्व निरीक्षक उमाकांत मिश्रा 9993076796, नायब तहसीलदार उमाकांत शर्मा 9329317036, सीईओ ओपी अस्थाना 8120057310, तहसीलदार आरडी साकेत 8349870483 एवं एसडीएम आरती यादव 7974014384 पर अवगत करा सकते हैं।

राज्यमंत्री आज सतना आयेंगी
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 29 अगस्त को प्रातः 6.40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आयेंगी।

च्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री 30 अगस्त को सतना आयेंगे

मध्यप्रदेश शासन द्वारा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार 30 अगस्त को सायं 7.15 बजे पन्ना से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार रात्रि 8.15 बजे सर्किट हाउस सतना पहुंचेंगे। शिक्षा मंत्री श्री परमार इसी रात्रि 8.55 बजे रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *