सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ पीएम जनमन योजना के तहत मंगलवार को मैहर जिले के ग्राम बैहार में बैगा जाति के लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान हीमाग्लोबिन, वजन, ब्लडप्रेशर, सुगर विटामिन और प्रोटीन का परीक्षण किया गया। साथ ही सिकिल सेल परीक्षण के दौरान 9 वाहक मरीज मिले जिन्हें बचाव हेतु सुझाव दिए गए। वर्तमान में 48 आयुष्मान हितग्राहियों को योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी गई तथा 1 गर्भवती महिला सहित 4 बच्चो का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्यामकली बैगा का विकलांगता प्रमाणपत्र बनाए जाने के लिए चिन्हित किया गया।
सक्षम में मनाया रक्षाबंधन, आयुक्त निःशक्तजन को बांधी राखी

निःशक्तजन कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सक्षम में मंगलवार को आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक की उपस्थिति में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आयुक्त निःशक्तजन ने सक्षम संस्था के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संस्था की गतिविधियों की जानकारी ली। आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक को छात्रावास की बच्चियों ने राखी बांधी। इस मौके पर बालिकाओं को उपहार भी दिये गये। उत्तम बनर्जी, इंजीनियर रमेश कुमार तथा संस्था की मोनिका अवस्थी भी उपस्थित रही।
Bhaskar Hindi News