Thursday , September 19 2024
Breaking News

Satna: आंगनवाडी केन्द्रों में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर सतना जिले की आगनवाड़ी केन्द्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आंगनवाडी के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा माखन मटकी फोड़ना, श्रीकृष्ण-राधा का स्वांग बनाना, श्रीकृष्ण-राधा झांकी आदि का आयोजन किया गया।

सतना जिले में अब तक 609.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 27 अगस्त 2024 तक 609.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 940.4 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 351.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 647.8 मि.मी, बिरसिंहपुर में 665 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 449 मि.मी., नागौद में 803.9 मि.मी., जसो (नागौद) में 289.4 मि.मी. एवं उचेहरा में 726 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 435.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

मैहर जिले में अब तक 804.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 27 अगस्त 2024 तक 804.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 792 मि.मी., मैहर में 731.2 मि.मी. एवं रामनगर में 891.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 398.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

31 अगस्त को मनाया जाएगा विमुक्ति दिवस

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 31 अगस्त का दिन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा बताया गया कि आयोजन में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति समुदाय के लिए 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा रोड सतना में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: विदाई के दौरान भावुक हुए भक्त, लगाया जयकारा, गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस तू जल्दी आ…

पंडालों से जलाशयों तक गूंजते रहे विघ्नहर्ता के जयकारे सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ गणपति बप्पा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *