Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Rashi Parivartan 2021: शुक्र भी आया अपनी उच्च राशि मीन में, इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Rashi Parivartan 2021:digi desk/BHN/ भगवान सूर्य नारायण के बाद वैभव और सौंदर्य का प्रतीक शुक्र ग्रह ने भी 17 मार्च को अपनी उच्च राशि में प्रवेश किया। शुक्र मीन राशि में 10 मार्च तक रहेगा। ज्योर्तिविद् पं. ओम वशिष्ठ के मुताबिक इस दौरान कुछ खास उपाए कर शुक्र को प्रसन्ना कर अपनी जीवन में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है। साथ ही निसंतान दंपतियों को संतान और अविवाहित के विवाह के योग बनाने में भी शुक्र की भूमिक महत्वपूर्ण मानी गई है। इससे पहले 14 मार्च को सुर्य देवता ने कुंभ से मीन राशि में प्रवेश किया था। मीना राशि में सुर्य देव 13 अप्रैल तक रहेंगे।

शुक्र की प्रसन्नता के लिए करें ये उपाए

  • – मां लक्षमी और मां जगदम्बा की पूजा सफेद एवं चमकदार गुलाबी रंग के फूलों से करना चाहिए।
  • – श्रीसुक्त के पाठ और शुक्रवार के उपवास से भी शुक्र ग्रह मजबूत होकर उन्नाति की राह प्रशस्त करता है।
  • – शुक्र की प्रसन्नाता के लिए शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगी कपड़े, चांदी आदि वस्तुओं का दान करना चाहिए।
  • – घर के साथ ही दक्षिण-पूर्व दिशा को विशेष तौर पर स्वच्छ रखे।

ये काम भूलकर भी न करें

  • – दांतों की सेहत का ख्याल न रखने से शुक्र नाराज होता है और अपने अच्छे प्रभाव नहीं देता है।
  • – विवाहित व्यक्ति के किसी अन्य स्त्री संबंध रखने से भी शुक्रदेव नाराज होते है।
  • – घर में विवाद से भी शुक्र की कृपा घर में आना बंद हो जाती है और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है।
  • – घर में काले, कत्थई रंगों का अधिक उपयोग से भी शुक्र के शुभ प्रभावों में कमी आती है।

About rishi pandit

Check Also

ऑफबीट की दुनिया में स्मार्ट करियर

आज के दौर में ऐसे स्टूडेंट्स की कमी नहीं हैं, जो लीक से हटकर अपना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *