Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ेगा जिले का हर नागरिक-प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री तिरंगा यात्रा में हुई शामिल

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के हर वर्ग और हर व्यक्ति से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सतना जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता के लिये जिले वासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है। देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्र-ध्वज तिरंगा को हर घर फहराने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने मंगलवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के नेतृत्व में पुलिस परेड ग्राउण्ड से अधिकारियों-कर्मचारियों, समाज सेवी संगठनों, महाविद्यालयीन, विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और आमजन के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर महापौर नगर निगम योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
हर घर तिरंगा अभियान की यह रैली पुलिस परेड ग्राउण्ड सिविल लाइन से प्रारंभ होकर कोठी मोड सिविल लाइन चौराहा, सिविल लाइन चौपाटी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होती हुई वापस परेड ग्राउण्ड पहुंची। जहॉं राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा रैली का समापन किया गया। रैली के शुभारंभ से पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को हर घर तिरंगा अभियान से जुडकर अपने घरों तथा संस्थानों में तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राज्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा। राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर न सिर्फ देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बढ़ाएँ, बल्कि स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए उन सभी महान वीर क्रांतिकारियों और महापुरुषों के बलिदानों के प्रति सच्ची निष्ठा भी व्यक्त करें। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला प्रशासान द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में खेल अधिकारी एसपी तिवारी, महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, एसडीएम सिटी नीरज खरे शामिल है।

मैहर में राज्यमंत्री राधा सिंह और सतना में कलेक्टर करेंगे ध्वाजारोहण
राज्य शासन के निर्देशानुसार नव गठित जिला मैहर के प्रथम जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह जिला मुख्यालय पर ध्वाजारोहण करेंगी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगी। इसी प्रकार सतना जिले में कलेक्टर अनुराग वर्मा जिला मुख्यालय के समारोह में ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

मैहर जिले के अग्रसेन चौराहे पर 100 फीट की ऊंचाई पर लहराया विशाल तिरंगा

शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन पूरे जिले में हर्षोउल्लास के साथ किया गया। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। मैहर जिले के अलालुद्दीन चौक, घंटाघर, स्टेट बैंक चौराहा, जेल रोड से होते हुए अग्रसेन चौराहे में तिरंगा रैली यात्रा का समापन किया गया इस दौरान यात्रा का स्वागत नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया यात्रा का समापन अग्रसेन चौराहे पर 100 फिट की ऊंचे पोल पर तिरंगे झंडे को राष्ट्रगान के साथ फहरा कर किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम सबकों अपने देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिये। उन्होंने कहा कि तिरंगे को देखकर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अग्रसेन चौराहे पर आकाश में लहराता हुआ तिरंगा को देखने हेतु सभी मैहर जिले के वासियों के लिए गौरव का पल है।
इस अवसर पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, एसडीएम विकाश सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीएसपी राजीव पाठक, थाना प्रभारी अनिमेष दिवेदी सहित विभागीय अधिकारी सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई रैली
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मैहर जिले में राजस्व विभाग द्वारा बैंड के साथ कदम ताल मिलाते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, देवेंद्र शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी एवं विद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय विद्यालयों और मदरसों में विशेष भोज का आयोजन
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संजना जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत समस्त शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ एवं मदरसे जिन्हे सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सहायता दी जा रही है, के विद्यार्थियो को “विशेष भोज“ में सब्जी-पूडी-खीर अथवा सब्जी-पूडी-हलुआ तथा इसके साथ लड्डू का वितरण किया जायेगा। सीईओ ने संबंधित प्रधानाध्यापक एवं शाला के नोडल शिक्षक को दायित्व सौंपा है कि भोजन स्वच्छ स्थान पर बनाया जावे एवं शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण हो। संबंधित शिक्षक एवं शाला प्रबंधन समिति अपनी निगरानी मे सामग्री का परीक्षण कर भोजन तैयार करावें तथा बच्चो को भोजन खिलाने के पहले उसको चखा जावे। यह भी सुनिश्चित किया जावे कि प्रत्येक शाला हेतु निरीक्षण रोस्टर अनुसार निर्धारित अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजन व मातायें भी विशेष भोज मे सहभागी हो।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *