Wednesday , July 3 2024
Breaking News

MP Cabinet Meeting: प्रदेश में एक मई से शुरू होंगे सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले

42 जिलों में महिला थाने खोले जाएंगे

 

MP Cabinet Meeting:digi desk/BHN/ सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें स्थानांतरण नीति पर चर्चा हुई है। प्रदेश में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले 1 मई से प्रांरभ होंगे।

मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में महिला थाना खोलने जाने के प्रस्ताव को आज कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। प्रदेश के 10 जिलों में पहले से ही महिला थाना मौजूद हैं, शेष 42 जिलों में भी महिला थाने खोले जाएंगे। मध्य प्रदेश के आंगनवाड़ी के 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध देने का कैबिनेट की बैठक में तय किया गया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार पशुओं के रोग नियंत्रण की तरफ भी बढ़ रही है। अब पूरे प्रदेश में पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पशुपालन और डेरी विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

About rishi pandit

Check Also

MP: इंदौर के आश्रम में पांच बच्चों की मौत, 29 भर्ती,ठहाके लगाने वाले SDM को हटाया

Madhya pradesh indore indore news shri yougpurush dham baudhik vikas school: digi desk/BHN/ इंदौर/ इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *