सतना, भास्कर हिंदी न्यूज। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आह्वान किया कि सभी बहने लखपति बने और गरीबी के कलंक को मिटाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य डे-ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विगत 4 वर्षों से अब तक 2579 स्व-सहायता समूह से 27 हजार से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया है। यह परिवार अब धीरे-धीरे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने और उनका सशक्तिकरण हो। महिलाएं परिवार के सशक्तिकरण के लिए कार्य करें, आगे बढ़े, समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देकर न केवल अपने जीवन को सफल बनाएं बल्कि उसकी सार्थक भी साबित करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के विक्रय के लिए भी सरकार हर संभव प्रयास करेगी, जिससे उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पाद की अच्छी कीमत समूह को मिल सकें। साथ ही समूहों की आय में वृद्धि हो सकेगी। सरकार महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।
Check Also
Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …