
सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 3 अगस्त 2024 तक 363.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 627.1 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 235.8 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 399.4 मि.मी, बिरसिंहपुर में 338 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 266 मि.मी., नागौद में 409.1 मि.मी., जसो (नागौद) में 183.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 452 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 278.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
उन्नत खेती और अधिक उत्पादन के लिये तकनीकी ज्ञान जरूरी
किसान भाई उन्नत खेती और अधिक उत्पादन के लिये तकनीकी ज्ञान से स्वयं को समृद्ध करें। जिले के किसान को उन्नत खेती करने के तरीके एवं खेती को लाभ को लाभारी बनाने कृषि अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक अपने-अपने ग्रमीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान किसानों को आधुनिक खेती कैसे करें, गुणवत्तायुक्त उत्पादन कैसे हो, किसानों को अपनी उपज का अधिक से अधिक मूल्य कैसे प्राप्त हो, इन सभी के बारे में समय-समय पर बताये जा रहे है।
किसान भाई उन्नत खेती करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताये गये नये-नये तरीके अपनाए जिससे अधिक से अधिक खेती में लाभ लें, जिससे उत्पादन वृद्धि में मदद मिल सके। किसान परिवार के बच्चे अब उच्च शिक्षित हो रहे हैं। हम सभी उन्हें खेती के साथ कृषिगत व्यापार और उद्योग के लिये भी प्रोत्साहित करें। सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयासरत है। किसानों के अच्छे दिन आये हैं। इसीलिये बेहतर योजनाएँ बना कर लाभान्वित किया जा रहा है। अब सरकार और किसानों के मध्य कोई बिचौलिया नहीं है। गाँव को विकास के लिये समुचित राशि उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना गाँव के विकास के लिये क्रांतिकारी साबित हुई है।
Bhaskar Hindi News