Friday , September 6 2024
Breaking News

82 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

नई दिल्ली.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है। वह आज 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं दी। बता दें, खरगे का जन्म सन् 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं।

उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।'

About rishi pandit

Check Also

यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में हर देश की मदद का स्वागत करता है अमेरिका : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *