Thursday , September 19 2024
Breaking News

हनीमून पीरियड में बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई पत्नी, पति ने ढूंढने वालों के लिए इनाम की घोषणा की

शिवपुरी

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए इनाम की घोषणा की है। हनीमून पीरियड के दौरान ही पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है। पति ने बताया कि वह शादी के तीसरे दिन ही लापता हो गई थी। साथ ही अपने साथ ढाई लाख रुपये के गहने भी ले गई। यह घटना शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है। पत्नी के भागने के बाद मोहल्ले में पति की किरकिरी हो रही है।

13 जुलाई को हुई थी शादी

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी रामगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से हुई थी। शादी गायत्री मंदिर में हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन 13 जुलाई की रात विदा होकर मायके चली गई। लेकिन अगले ही दिन 14 जुलाई की रात को महिला अपने मायके से लापता हो गई। इसके बाद से ससुराल और मायके में बवाल मच गया है।

गहने भी लेकर फरार

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी मायके से विदाई के बाद पूरे गहने लेकर फरार हुई है। विदाई के समय उसे ढाई लाख के आभूषण दिए गए थे। इसके अलावा, शादी में भी सवा लाख रुपए खर्च किए गए थे। हालांकि अभी पत्नी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

बॉयफ्रेंड के साथ भागी है पत्नी

मीडिया से बात करते हुए पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी क्षेत्र के ही एक युवक के साथ भागी है, जो एक नेता की जेसीबी चलाने का काम करता है। पति का कहना है कि पत्नी के भाग जाने से उसकी क्षेत्र में किरकिरी हुई है और सम्मान को भी ठेस पहुंची है। साथ ही मोहल्ले में शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

10,000 रुपए इनाम की घोषणा की

पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पत्नी को ढूंढने पर 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग दुल्हन की करतूत को कोस रहे हैं। वहीं, तीन दिन पहले तक जिस घर में खुशी की लहर थी, वहां अब मातम पसरा है।

About rishi pandit

Check Also

MP: सीने में दर्द के बावजूद 7 किलोमीटर बाइक चलाकर घर गए सेल्स मैनेजर की कार्डियक अरेस्ट से मौत

मृतक का नाम नमन धाड़गे है। वह 30 साल का थादोपहर में उसे घबराहट हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *