Sunday , November 1 2026
Breaking News

बिहार-बेगूसराय में पति-पत्नी में झगड़े में 500 का नोट फटा, बाद में लाश में मिले फंदे के निशान

बेगूसराय.

बेगूसराय में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटा होने की खुशी में एक धार्मिक स्थल पर साड़ी चढ़ाने को लेकर पति-पत्नी के बीच उपजे विवाद में पति सहित सुसराल वालों के द्वारा एक नव विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृत महिला के परिजनों ने बताया, पत्नी बहुरा मामा की पूजा करने जाना चाहती थी। वहीं, पति जाने को तैयार नहीं था।

इसी दौरान पत्नी द्वारा पांच सौ रुपये फाड़ देने के विवाद में पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बाद से ही पति द्वारा पत्नी को मार डालने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच यह घटना घटी है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 की है। मृतका की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 के रहने वाले अमित ठाकुर की पत्नी पूजा कुमारी (27) के रूप में हुई है। बताते चलें कि पूजा कुमारी दो बच्चे की मां थी, जिसकी शादी तकरीबन पांच साल पहले हुई थी। इस मामले में मृतका पूजा की मां ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ दिन से विवाद चल रहा था। मृतिका पूजा बेटे के जन्म के साथ ही बखरी में स्थित बहुरा मामा के मंदिर में साड़ी चढ़ाना चाहती थी। पति इसके लिए राजी नहीं था। इसी विवाद में एक दिन पांच सौ रुपये का नोट फाड़ देने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। तब से ही पति पत्नी को जान से मार देने की धमकी दे रहा था।

बता दें कि रविवार रात उनके द्वारा पूजा को फोन करने पर पूजा के देवर ने बताया कि भाभी छत से गिर गई है। जब वे लोग मौके वारदात पर पहुंचे तो पाया कि उनकी बेटी के गले में फंदा लगाने का निशान है। उसके शरीर पर कोई जख्म नहीं है। मां लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि पूजा की गला दबाकर हत्या उसके उसके पति, सास और ननद द्वारा की गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई के जुट गई है।

About rishi pandit

Check Also

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 साल में 6,134 नशा तस्कर गिरफ्तार और 40.52 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बीकानेर नशे का कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *