Saturday , October 31 2026
Breaking News

Anuppur: हाथियों ने दो ग्रामीणों के घर में की तोड़फोड़, पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल से आया 14 सदस्यीय दल

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ 16 दिनों से छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही से चलकर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी और अनूपपुर तहसील, थाना एवं वन परिक्षेत्र की सीमा में पहुंचे दो नर हाथी। हाथियों को जिले से बाहर करने के लिए मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग और प्रशासन के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 14 सदस्यीय दल को बुलाया गया है।

ये दल रविवार सुबह जैतहरी पहुंचा। दल ने वन परिक्षेत्र अनूपपुर एवं जैतहरी के सीमा क्षेत्र में विश्राम एवं विचरण कर रहे हाथियों के स्थल कक्ष क्रमांक 358,357 एवं 302 में निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अब आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। हाथियों को जिले से बाहर करने के लिए उपयोग में लाए जाने वाली सामग्रियों की तैयारी वन विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। हाथियों ने ग्राम पंचायत गोबरी के बैगान टोला में दो ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर घर के अंदर रखे अनाज को अपना आहार बना लिया। एक किसान के खेत में लगे अनाज एवं सब्जियों को खाकर नुकसान किया। अब ये हाथी ग्राम पंचायत भवन गोवरी के मुख्य मार्ग अनूपपुर के केकरपानी गांव पहुंचे हैं। हाथियों के इस दल को जिले से बाहर किए जाने के लिए वन विभाग ने पश्चिम बंगाल से आए दल के साथ पूरी तैयारी कर ली है, जिनका ऑपरेशन जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। इससे एक बार फिर से हाथियों के दल को अपने पूर्व स्थल छत्तीसगढ़ की ओर भेजने की कोशिश की जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *