Saturday , September 28 2024
Breaking News

MP: MP में 125 से घटकर 75 रह गए नक्सली, लगातार अभियान और घेराबंदी का दिखा असर

  1. बीते पांच वर्ष में 19 नक्सली मारे गए हैं
  2. अब नए नक्‍सली नहीं आ पा रहे हैं
  3. नक्‍सली इलाकों में बढ़ाए गए पुलिस कैंप

Madhya pradesh bhopal mp news due to continuous campaign and siege naxalites reduced from 125 to 75 in mp: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश में नक्सलियों की संख्या पिछले पांच वर्ष में 125 से घटकर लगभग 75 रह गई है। इनमें लगभग 20 महिलाएं हैं। नक्सलियों की विस्तार नीति रोकने के लिए बनाई गई पुलिस की रणनीति सफल रही है। विस्तार की जगह अब उनका दायरा सिमट रहा है। ऐसे में उनके विरुद्ध अभियान चलाना आसान हो गया है। यही वजह है कि पिछले पांच वर्ष में 19 नक्सली मारे गए हैं, जबकि पांच पकड़ लिए गए।

उनके क्षेत्र में पुलिस कैंप बढ़ाए जा रहे हैं। नए नक्सली उतने नहीं आ रहे हैं, जिससे संख्या घट रही है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि अब उनकी संख्या 75 के आसपास है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से जुड़ा होने के कारण बालाघाट प्रदेश का सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिला है।

इससे जुड़े मंडला और डिंडोरी में भी नक्सली गतिविधियां चलती हैं। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में घेराबंदी बढ़ी तो नक्सलियों ने अमरकंटक होते हुए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को अपना ठिकाना बनाने की योजना बनाई थी, पर यहां पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी योजना स्थगित कर दी है।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया के पांच वर्ष पहले प्रदेश के नक्सल प्रभावित तीनों जिलों में पुलिस के 20 कैंप थे, अब 43 हैं। इनमें अकेले बालाघाट में ही 18 कैंप संचालित हो रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से पुलिस नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

ग्रामवार शिविर लगाकर राजस्व मामलों का निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर

अनूपपुर राजस्व सेवाओं के प्रदान करने के लिए ग्रामवार शिविर आयोजित कर राजस्व मामलों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *