Tuesday , August 5 2025
Breaking News

MP: ‘तू कहीं भी जाकर मर जा, मैं शादी नहीं करुंगा…’, प्रेमिका ने लगा ली फांसी

  1. प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने शादी की बातचीत कर ली थी
  2. पिता की मृत्यु के बाद लड़के ने शादी से मना कर दिया
  3. परेशान होकर श्रेया ने रूम पर खूंटी से फांसी लगा ली

Madhya pradesh indore indore news girl student took this step after her boyfriend refused to marry her: digi desk/BHN/इंदौर/ शहर से एक छात्रा की आत्‍महत्‍या की खबर सामने आई है। छात्रा ने अपने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद यह कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक ने शादी से इन्कार कर दिया था। उसने दुत्कारते हुए कहा था कि तू कहीं भी जाकर मर जा। मैं शादी नहीं करुंगा।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय श्रेयासिंह मालवीय नगर में 28 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने श्रेया की चचेरी बहन आकांक्षा,पिता पुष्पराजसिंह के बयान लिए और प्रेमी विक्रम पटेल निवासी महुखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मूलत: निराला नगर रीवा निवासी श्रेया बी. कॉम की पढ़ाई कर रही थी।

विक्रम से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी की बातचीत कर ली थी। 12 अप्रैल को विक्रम के पिता की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। उसने शादी से मना कर दिया। परेशान होकर श्रेया ने रूम पर खूंटी से फांसी लगा ली।

चार महीने की बहन संभालना पड़ता था इसलिए आत्महत्या कर ली

एक अन्‍य घटना में संजय गांधीनगर में 16 साल की लड़की भूमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। वह चार वर्षीय बच्ची (बहन) को संभालने के कारण परेशान थी। मां को लकवा होने के कारण घर का कामकाज भी संभालना पड़ता था।

जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीना के मुताबिक भूमिका ने बुधवार को जहर खाया था। गंभीर अवस्था में उसको एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। संजय गांधीनगर निवासी मनोज की दो बेटी और एक बेटा था। स्वजन ने पुलिस को बताया मनोज को चार महीने पूर्व ही बेटी हुई है।

पत्नी लकवा पीड़ित होने से उसकी देखभाल भी भूमिका ही करती थी। घर का कामकाज भी भूमिका ही संभालती थी। वह इन सब कारणों से परेशान हो गई और जहर खा लिया।

About rishi pandit

Check Also

जबलपुर एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे यात्री, लैंडिंग के बाद इंडिगो एयरबस का टायर पंचर

जबलपुर  डुमना एयरपोर्ट पर सोमवार को करीब 11.30 बजे इंडिगो का एयर बस के विमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *