M.P assembly new speaker take blessing god shiv:digi desk/ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम गुस्र्वार को ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के द्वार के यहां खड़े होकर पूजन किया। अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार उज्जैन आए थे। गौतम ने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, महाकाल की कृपा से हैं। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 6.30 बजे देवास से महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण पुजारियों ने उन्हें बाहर से पूजन करवाया। पूजन उपरांत समिति ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर के विस्तारीकरण योजना की जानकारी भी ली। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी थे। पूजन उपरांत गौतम भोपाल के लिए रवाना हो गए।
अभी मास्क ही वैक्सीन
गौतम ने कहा कि कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। जल्द ही आम नागरिकों को भी कोवैक्सीन लगाई जाएगी लेकिन कोविड 19 से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है। नागरिक मास्क का उपयोग अवश्य करें। हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें।