Saturday , June 29 2024
Breaking News

Kareena Kapoor दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, देखिए पहली तस्वीर

Kareena Kapoor Khan:digi desk/BHN/ दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री को शनिवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 21 फरवरी को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। कपूर परिवार से जुड़ीं रिद्धीमा कपूर साहनी ने इसका ऐलान किया। इस खबर के सामने आने के साथ ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अभी चार साल का हो चुका है। इसके बाद पिछले साल अगस्त में करीना और सैफ ने ऐलान किया था कि उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। अब करीना कपूर खान अपनी पहली प्रेग्नेंसी बुक – Kareena Kapoor Khan’s Pregnancy Bible प्रकाशित करने के लिए तैयार हैं, जो 2021 में रिलीज़ होने वाली है।

करीना कपूर खान की ननद सबा पटौदी ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी है। प्रेग्नेंसी के कारण करीना कपूर कुछ समय से फिल्मों से दूर रहीं। उम्मीद है कि अब वे जल्द अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगी। करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के साथ आमिर-करीना की जोड़ी अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के बाद एक बार एक साथ नजर आएंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

सुपरस्टार सिंगर 3 में, गीता कपूर ने खुशी नागर की तारीफ की

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो सुपरस्टार सिंगर 3 में, गीता कपूर ने खुशी नागर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *