Monday , July 1 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal 21 to 27 Feb: इस हफ्ते हैं व्यावसायिक सफलता, भौतिक लाभ के योग, जानिए शुभ रंग, शुभ अंक

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): व्यावसायिक सफलता व भौतिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में आप उदार हैं। निजी संबंधों में कल्पनालोक से तब तक आगे नहीं बढ़ सकेंगे जब तक कि उन्हें वादों से मजबूती नहीं देते। धन व पद का अभिमान करने वाले दोस्तों से बचें। व्यावसायिक व निजी मामलों में आप दिल व दिमाग के मध्य संतुलन बिठाने की योग्यता रखते हैं। क्षमताओं को निखारने का प्रयास करें, कोई अवसर शीघ्र दस्तक दे सकता है। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रोज पिंक

वृष (21 अप्रैल-21 मई): कार्यस्थल पर अपने विचारों को मुखरता से सामने रखेंगे। सामाजिक व व्यावसायिक जीवन में सौम्यता का प्रदर्शन करते हुए चीजों को उनके सही परिप्रेक्ष्य में देखने की योग्यता रखते हैं। न्यायप्रिय दृष्टिकोण व आत्मविश्वास से परिपूर्ण स्वतंत्र सोच के चलते कार्यस्थल व घर पर लोग आपको सम्मान देंगे। कार्यस्थल पर धोखेबाज महिला से सचेत रहें। निजी संबंधों में प्रेम व समझदारी जताने से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सी ग्रीन

मिथुन (22 मई-21 जून): इस हफ्ते नई शुरुआतें होंगी। नए संबंध जुड़ेंगे व विकल्प प्रस्तुत होंगे। अतीत में ज्यादा सोच-विचार ने सिर्फ तनाव दिया है। इसलिए नजरिए में बदलाव लाते हुए परिस्थितियों को सकारात्मक रूप से देखना आरंभ करेंगे। अपने मिजाज व जीवनशैली के मुताबिक घर व कार्यस्थल पर बदलाव करेंगे। सफलता सुनिश्चित करने के लिए सहयोगियों संग मिलकर कार्य करें। पुराने व्यसनों से दूरी बनाएं। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

कर्क (22 जून-22 जुलाई): सच्चाई की राह पर चलते हुए नकारात्मक लोगों व परिस्थितियों से दूरी बनाएंगे। एकाग्रचित्त होकर व्यावसायिक लक्ष्य की दिशा में प्रयास करेंगे। पूर्ण मनोयोग से कार्य करने पर किसी भी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कठिनाइयों से गुजरकर मजबूती व आध्यात्मिक ऊंचाई हासिल करेंगे। कलात्मक अभिरुचि के कार्यों में आनंद मिलेगा। निजी संबंधों व प्रेम के मामले में दिल की सुनें। प्राकृतिक चिकित्सा से सर्जरी को टाला जा सकता है। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): व्यावसायिक मामलों में आप महत्वाकांक्षी, निजी संबंधों के प्रति स्नेहिल व सामाजिक जीवन में सभी के प्रिय हैं। सामान्य जीवन में आप व्यावहारिक व स्वतंत्र सोच रखते हैं। एक सनकी महिला से सचेत रहें। यात्रा कर सकते हैं। कॅरियर में अवसर दस्तक दे सकते हैं। असुरक्षा खत्म होगी। जीवन में सुकून व स्थिरता प्राप्त होगी। खोई हुई प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त होगी। वित्तीय घाटे व बीमारी से बाहर आ सकेंगे। योग व ध्यान करें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर):अप्रत्याशित घटनाक्रम चकित कर सकते हैं। नए लोग जीवन में प्रवेश करेंगे व भविष्य की दिशा में बदलाव लाएंगे। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में यह कुछ चीजों के अंत व नई शुरुआतों के लिहाज से महत्वपूर्ण समय है। निवेश संबंधी या अन्य कोई अहम निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। प्रेम दस्तक दे सकता है। यात्रा से तरोताजा महसूस करेंगे। ध्यान व आध्यात्मिक पथ के अनुगमन से संतुष्टि मिलेगी। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: रेड एंड ब्लैक

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): अपनी भावनाओं का अक्स दूसरे में महसूस करेंगे व स्वजन संग बेहतरीन अनुभव से गुजरेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व व्यावसायिक जीवन में संतुष्टि का भाव रहेगा। संतान से सुख मिलेगा, साथ ही वे आपसे तवज्जो चाहेंगी। एक अर्से तक दूरी व अनदेखी के बाद स्वजनों संग समय बिताएंगे। आप लक्ष्य के करीब हैं। खुशमिजाज व उदार हृदय रहें। धीरे-धीरे घर व कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लोटस पिंक

वृश्चिक 24 अक्टूबर-22 नवंबर): निजी संबंधों में प्रेम व संतुष्टि का भाव रहेगा। नया निजी या व्यावसायिक काम शुरू करने को लेकर आलस्य महसूस करेंगे। घर व कार्यस्थल पर कुछ लोग सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।पारिवारिक कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे। अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने पर काम करेंगे। घर व कार्यस्थल की पुन: साज-सज्जा से ऊर्जा का संचार होगा। पुराने दोस्तों के संग समय बिताएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: डीप टरक्वायज

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर):कार्यस्थल पर असीम ऊर्जा व रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। आपका उत्साही रवैया बोझिल व नीरस चीजों में भी रस घोलते हुए सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। प्रेम व क्रोध के भावों को अभिव्यक्त करेंगे। प्रेम में डूबा आपका हृदय उन सवालों के जवाब देगा, जिनकी अभी तक तलाश थी। लोगों व परिस्थितियों के बारे में सही फैसले के लिए अंतर्मन पर भरोसा करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। खेलों में रुचि लेंगे। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: ऑरेंज

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): अतीत की दुखद यादों व तकलीफ देने वाले रिश्तों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करें। नया व्यावसायिक अवसर प्राप्त होगा। भविष्य की योजनाएं बनाते समय उसपर गंभीरता से विचार करें। कार्यस्थल पर असहमति व व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। पुरानी गलतियों के दोहराव से बचें। मित्र से विछोह के कारण अप्रसन्न महसूस करेंगे। तुला राशि के शख्स की मदद से कार्यस्थल पर संतुलन बिठाने में मदद मिलेगी।शुभ अंक: 3 शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): व्यावसायिक कार्यों में कुशलता दिखाएंगे। आधिकारिक व निजी मामलों का शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक निपटारा करेंगे। मौलिक विचारों को सामने रखेंगे व नए चलन की शुरुआत करेंगे। बेवजह ही बातों को तूल देने वाली उम्रदराज महिला से बचें। जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है। नए उपक्रम में प्रतिष्ठा स्थापित करने के लिए पूर्ण ऊर्जा लगाएंगे। जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन स्थापित करना जरूरी है। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: स्कारलेट

मीन (20फरवरी-20मार्च): इस हफ्ते कई महत्वपूर्ण अंदरूनी व बाह्य परिवर्तनों का योग बन रहा है। काफी सोचविचार के बाद कार्य या निवास में बदलाव की ओर प्रवृत्त होंगे। प्राथमिकताओं, मूल्यों व नजरिए में बदलाव का असर रिश्तों में भी दिखेगा। कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित हो सकती हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी। वृश्चिक राशि के शख्स से सहयोग मिलेगा। घर या कार्यस्थल की पुन: साजसज्जा से माहौल में नई ऊर्जा का संचार होगा। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: डीप क्रिमसन

About rishi pandit

Check Also

क्या आप जानते है किस वजह से मिला शनि देव को अपनी पत्नी से श्राप

हिंदू धर्म में भगवान शनि की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। शनिदेव को न्याय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *