Sunday , September 29 2024
Breaking News

कृष्ण नगर व भरहुत नगर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित,शहर व ग्रामीण इलाकों मे तेजी से फैल रहा कोरोना

मझगवां के 2 क्षेत्र भी कंटेनमेंट

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज। अनुविभागीय दंडाधिकारी रघुराजनगर ने रघुराजगनर तहसील अंतर्गत सतना शहर के कृष्ण नगर एवं भरहुत नगर में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।

मझगवां के 2 क्षेत्र भी कंटेनमेंट

अनुविभागीय दंडाधिकारी मझगवां एचके धुर्वे ने अनुभाग मझगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवां एवं तहसील बिरसिंहपुर के ग्राम रिमारी में कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने पर इस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *