Saturday , June 29 2024
Breaking News

किसानों के साथ है प्रदेश सरकार- मीना सिंह

किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि के प्रमाण-पत्र वितरित

सतना भास्कर हिन्दी न्यूज। प्रदेश की आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने शुक्र वार को टाउनहाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा राशि के भुगतान हेतु आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्र म को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार हर समय उनके साथ है। सतना जिले के 25 हजार 541 किसानों में से आज 1889 किसानों के खाते में 3 करोड़ 5 लाख 72 हजार रुपए की राशि आॅनलाइन जमा कराई गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष नारेन्द त्रिपाठी, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल, आयुक्त नगर निगम अमनबीर सिंह बैस, उपसंचालक कृषि बीएल कुरील, लीड बैंक मैनेजर पीसी वर्मा,उमेश प्रताप सिंह, शांतिभूषण पाण्डेय, अशोक गुप्ता, बालकृष्ण, अनिल सचदेवा सहित कृषकगण उपस्थित थे।
मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सरकार किसानों की तरक्की हेतु शून्य प्रतिशत/बिना ब्याज के ऋण राशि दे रही है जो एक ऐतिहासिक कदम है। किसानों की फसलों का बीमा कराया जाकर फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा बीमा लाभ के रूप में दिया जा रहा है। किसानों के सम्मान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई है। योजना के तहत किसानों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपए की राशि तीन किस्तों में दी जा रही है। देश के 80 प्रतिशत किसान अन्नदाता हैं। सरकार ने किसानों की चिंता दूर कर समर्थन मूल्य पर अनाजों की खरीदी की जा रही है। प्रदेश में सिंचाई, कृषि उत्पादन का रकबा बढ़ा है। जिसके आधार पर प्रदेश को कृषि कर्मण पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। किसानों तथा प्रत्येक वर्ग के आर्थिक कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं जिनमें संबल योजना, प्रसूति सहायता, अत्येष्टि सहायता, छात्रवृत्ति, नि:शुल्क साईकिल, वृद्धावस्था पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सभी वर्गों के उत्थान के लिए चिंता करते हैं और रोजाना 24 में से 16 से 18 घंटे काम करते हैं। जिससे प्रदेश का सर्वहारा समाज खुशहाल रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह ने कहा कि कृषकों को उनकी फसलों में हुई हानि की क्षतिपूर्ति बीमा लाभ के रूप में दी जा रही है। किसानों को बीमा लाभ देने के लिए कार्यक्र म आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में कृषकों को बीमा राशि भुगतान प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगें। खेती को लाभ का ध्ांधा बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्र म बनाए गए है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया। आभार प्रदर्शन विष्णु त्रिपाठी द्वारा किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: रीवा में गाय को बचाने कुएं में उतरे युवक की मौत, रेस्क्यू के समय रस्सी छूटने से हुआ हादसा

कुएं में गिरी गाय को बचाने नीचे उतरा था युवकगाय को ऊपर खींचते समय हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *