Friday , May 16 2025
Breaking News

Shahdol: बरातियों से भरी बस पथखई घाट के पास पलटी, 12 से अधिक घायल

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल में बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पथखई घाट के पास पलट गई। इससे बस में सवार 12 से अधिक बराती घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी-51पी-1041 से बरात पाली विकास खंड के ग्राम मछेही से गोपालपुर आई थी। विदाई के बाद बरात लौट रही थी, तब यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने पर सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल बरातियों को जिला अस्पताल और सामान्य घायलो को सिंहपुर अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित भी घटनास्थल पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *