Friday , May 3 2024
Breaking News

वॉइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख नियुक्त

नई दिल्ली
 नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नए नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वॉइस एडमिरल त्रिपाठी 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। उसी दिन मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सेवानिवृत हो रहे हैं।

वॉइस एडमिरल त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 में हुआ था और उन्हें एक जुलाई 1985 में नौसेना में कमीशन मिला था। उन्हें संचार के क्षेत्र तथा इलेक्ट्रॉनिक वाॅरफेयर में विशेष महारत हासिल है और अपने 39 वर्ष के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

उन्होंने आईएनएस विनाश, आईएनसएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल जैसे युद्धपोतों की कमान संभाली है। वॉइस एडमिरल त्रिपाठी को उल्लेखनीय तथा सराहनीय सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक तथा नौसेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर स्पेशलिस्ट हैं नए नेवी चीफ
वाइस एडमिरल दिनेश 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशंड हुए थे। वे कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर स्पेशलिस्ट हैं। वे नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर ऑफिसर रहे हैं।

उन्होंने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर INS मुंबई के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और प्रिंसिपल वारफेयर ऑफिसर के रूप में भी काम किया है। दिनेश त्रिपाठी ने INS किर्च, त्रिशूल और विनाश जैसे नौसैनिक जहाजों की कमान भी संभाली है।

इस साल जनवरी में नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ बने थे

दिनेश त्रिपाठी ने कई अहम ऑपरेशनल और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है। इसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर, डायरेक्टर ऑफ नेवल ऑपरेशन्स, प्रिंसिपल डायरेक्टर नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशन्स और नई दिल्ली में प्रिंसिपल डायरेक्टर नेवल प्लान्स शामिल हैं।

उन्होंने रियर एडमिरल के पद पर प्रमोशन के बाद नेशनल हेडक्वार्टर में नौसेना स्टाफ के असिस्टेंट चीफ (पॉलिसी और प्लान्स) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम किया।

जून 2019 में उनका वाइस एडमिरल के पद पर प्रमोशन हुआ। इसके बाद उन्हें केरल के एझिमाला में भारतीय नौसेना एकेडमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया था।

वे जुलाई 2020 से मई 2021 तक नौसेना संचालन के डायरेक्टर जनरल थे। फिर उन्होंने जून 2021 से फरवरी 2023 तक कार्मिक प्रमुख के रूप में काम किया। 4 जनवरी 2024 को उन्हें नौसेना स्टाफ का वाइस चीफ नियुक्त किया गया था।

अति विशिष्ट सेवा पदक मिला
दिनेश त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और नेशनल डिफेंस एकेडमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से ग्रेजुएट हैं। वहां उन्हें थिमैया मेडल से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने 2007-2008 में रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट स्थित यूएस नेवल वॉर कॉलेज में नेवल हायर कमांड कोर्स और नेवल कमांड कॉलेज में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने रॉबर्ट ई बेटमैन इंटरनेशनल पुरस्कार जीता था। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना मेडल भी मिल चुका है।

 

About rishi pandit

Check Also

साबरकांठा में घर पर आए पार्सल में पार्सल में होम थिएटर था, जिसे खोलते ही विस्फोट हो गया, दो की मौत

साबरकांठा गुजरात के साबरकांठा के वडाली तहसील के वेडा छावनी गांव में ऑनलाइन सामान मंगाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *