Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: सतना संसदीय क्षेत्र के लिये 17 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान


सतना और मैहर जिले के 1950 केंद्रों में मतदान 26 अप्रैल को


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के घोषित कार्यक्रमानुसार दूसरे चरण में सतना संसदीय क्षेत्र के लिये 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट से कराया जाएगा। मतदान के लिए 1950 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 17 लाख 8 हजार 823 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8 लाख 92 हजार 427 पुरूष, 8 लाख 12 हजार 827 महिला मतदाता तथा 6 थर्ड जेण्डर मतदाता शामिल हैं।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये 4 अप्रैल 2024 की स्थिति तैयार अद्यतन मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट में 2 लाख 21 हजार 178 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 17 हजार 599 पुरुष और 1 लाख 2 हजार 838 महिला और 741 सर्विस मतदाता हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव में कुल 2 लाख 21 हजार 578 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 16 हजार 302 पुरुष, 1 लाख 4 हजार 772 महिला और 504 सर्विस मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 63 सतना में कुल 2 लाख 50 हजार 294 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 29 हजार 671 पुरुष, 1 लाख 20 हजार 189 महिला, 4 थर्ड जेंडर और 430 सर्विस मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 64 नागौद में 2 लाख 41 हजार 721 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 25 हजार 727 पुरुष, 1 लाख 15 हजार 558 महिला और 436 सर्विस मतदाता हैं।
मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 65 मैहर में 2 लाख 59 हजार 896 कुल मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 35 हजार 699 पुरुष, 1 लाख 24 हजार 80 महिला, 2 थर्ड जेंडर और 115 सर्विस मतदाता हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 66 अमरपाटन में 2 लाख 47 हजार 453 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 28 हजार 354 पुरुष, 1 लाख 18 हजार 742 महिला और 357 सर्विस मतदाता हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान में 2 लाख 66 हजार 703 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 1 लाख 39 हजार 75, महिला मतदाता 1 लाख 26 हजार 648 हैं। सर्विस वोटर 980 हैं।
लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए 1950 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें विधानसभा चित्रकूट में 257, रैगांव में 259, सतना में 276, नागौद में 277, मैहर में 295, अमरपाटन में 279 और विधानसभा रामपुर बघेलान में 307 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल, छाया, दिव्यांगों के लिए रैम्प, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में बीएलओ तैनात किए गए हैं।

छात्राओं के दल ने मतदाताओ तक पहुंचाया मतदान करने का संदेश
स्वीप कार्यक्रम के तहत किया गया घर-घर जनसंपर्क

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न गतिविधिया चलाई जा रही हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों की छात्राओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे पहुंच कर जनसम्पर्क कर मतदाताओ को मतदान की उपयोगिता, अनिवार्यता, अधिकार एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओ द्वारा नुक्कड नाटक कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय रामपुर बघेलान जिला द्वारा रामपुर बघेलान के विभिन्न वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसी प्रकार शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय मैहर की छात्राओं द्वारा रेलवे स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के मध्यम से लोगो को मतदान करने की अपील कि गई। शासकीय महाविद्यालय मझगवां में मतदाता जागरूकता के संबंध में कॉलेज के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्थानीय मतदाताओं को अनिवार्य रूप से वोट करने के लिए प्रेरित किया गया।
मतदाता जागरुकता के संदेश को मतदाताओं तक पहुंचाने निजी क्षेत्र के महाविद्यालय भी स्वीप कार्यक्रम में सहभागिता निभा रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत एकेएस के छात्र-छात्राओं द्वारा सतना शहर के विभिन्न वार्डों में पैदल रैली निकालकर 26 अप्रैल को मतदान करने के लिये जागरुक किया गया। रैली उपरांत प्रथम बार मतदातन कर रहे युवा मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया।

सतना लोकसभा क्षेत्र में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने से पृथक से होगा बीयू का रेंडमाइजेशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होगा। द्वितीय चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को पाँच लोकसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा हो गया है। यह रेंडमाइजेशन अभ्यर्थी/उनके प्रतिनिधि, प्रेक्षक और रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में लोकसभा संसदीय क्षेत्र मुख्यालय में हुआ। इसमें टीकमगढ़ (अजा), रीवा, खजुराहो, दमोह और होशंगाबाद शामिल हैं। सतना लोकसभा क्षेत्र में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट (बीयू) की एफएलसी की जाकर पृथक से द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: कलेक्टर मैहर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मैहर जिले के 3 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अर्जित किया स्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *